10 वीं की परीक्षा में 95% अंक प्राप्त करने वाले निर्मला कॉन्वेन्ट स्कूल के छात्र सुमित पांडुरंग गावडे का अभिनंदन करती हुईं अमृतताई पठारे, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
वडगांवशेरी, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
तैयारी, कड़ी मेहनत ही सफलता का सबसे बड़ा रहस्य है। अपने मन में विश्वास की शक्ति द्वारा आप कठिन समय को भी जीत सकते हैं। अपने लक्ष्य पर पूरी तरह से ध्यान रखें और तब तक मत रुको जब तक आप इसे पूरा नहीं कर लेते। महत्वाकांक्षा से प्रेरित होकर सफलता प्राप्त की जा सकती है। हर छात्र के भीतर एक शक्तिशाली प्रेरणा शक्ति होती है, जो एक बार सामने आने के बाद किसी भी सपने को साकार कर सकती है। यह विचार शिवसेना वडगांवशेरी विधानसभा मतदार संघ महिला आघाडी की समन्वयक व आंगणवाडी जिला संघटिका अमृतताई पठारे ने व्यक्त किए।
शिवसेना शिवआंगणवाडी के माध्यम से वडगांवशेरी प्रभाग क्रमांक 4 बीड़ी कामगार, थिटेनगर, खराडी व परिसर के 10 वीं उत्तीर्ण छात्रों का सम्मान समारोह का आयोजन शिवसेना वडगांवशेरी विधानसभा मतदार संघ महिला आघाडी की समन्वयक व आंगणवाडी जिला संघटिका अमृतताई पठारे द्वारा किया गया था, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर सोशल मीडिया माध्यम से शिवसेना उपनेता पश्चिम महाराष्ट्र विभागीय समन्वयक रवींद्र मिरलेकर, आंगणवाडी उपाध्यक्ष रंजना कुलकर्णी व पुणे शहरप्रमुख संजय मोरे ने भी सराहना सम्मान समारोह में शामिल होकर छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यहां शिवसेना वडगांवशेरी विधानसभा मतदार संघ महिला आघाडी व आंगणवाडी जिला की पदाधिकारी व शिवसैनिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
सराहना सम्मान समारोह में 10 वीं उत्तीर्ण छात्रों के साथ उनके अभिभावक व शिक्षकगणों को भी सम्मानित किया गया।

0 टिप्पणियाँ