मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

स्मितसेवा फाउंडेशन, राजेश्वरी फाउंडेशन व ग्रामीण आयुर्वेद द्वारा मुफ्त डाएट प्लान शिविर का किया गया आयोजन

    गौविज्ञान संस्था के राजेन्द्र लुकंड को सम्मानित करती हुईं स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिताताई गायकवाड, साथ में नगरसेवक मारुति तुपे व गणेश घुले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

स्मितसेवा फाउंडेशन, राजेश्वरी फाउंडेशन व ग्रामीण आयुर्वेद द्वारा संयुक्त रूप से पंचगव्य व निसर्ग उपचार स्वास्थ्य व मुफ्त डाएट प्लान शिविर का हड़पसर में आयोजन किया गया था, जिसका 120 से अधिक नागरिकों ने लाभ उठाया। भारत को फिर से स्वस्थ बनाने के लिए हमें गाय और आयुर्वेद पर काम करना होगा। इस शिविर में गाय, गोमूत्र और आयुर्वेद का महत्व समझाया गया। यह जानकारी शिविर की मुख्य संयोजिका स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिताताई गायकवाड ने दी। 
यहां गौविज्ञान संस्था के राजेन्द्र लुकंड, भारतीय किसान संघ अध्यक्ष महाराष्ट्र प्रांत व जनमित्र संघटना के माऊली तुपे, नगरसेवक मारुति तुपे, भाजपा पुणे शहर उपाध्यक्ष भूषण तुपे, भाजपा हड़पसर विधानसभा महिला आघाडी अध्यक्षा स्वाति कुरणे, भाजपा हड़पसर विधानसभा संघटन महासचिव गणेश घुले, भाजपा हड़पसर ओबीसी मोर्चा महिला आघाडी अध्यक्षा सीमा शेंडे, समाजसेविका शोभा लगड, पूर्व नगरसेविका विजया वाडकर, मनीषा राऊत, आशा हिंगणे, डॉ. अशोक सोरगावी, राजू महाडिक, अमोल दुगाने, दिलीप मोरे, प्रवीण टिलेकर, प्रकाश यादव, हनुमंत टिलेकर, गणेश रासगे व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पंचगव्य व निसर्ग उपचार स्वास्थ्य व मुफ्त डाएट प्लान शिविर डॉ.कीर्ति कुलकर्णी, डॉ. अजीत जगताप, डॉ. महेश गायकवाड और गव्यसिद्ध उमेश जांभले के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।
शिविर को सफल बनाने के लिए स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्य गणेश डांगमाली, सागर पवार, संगीता पाटिल, नूतन पासलकर, अपर्णा बाजारमठ, आरती कांबले, ललिता चिल्लाल, शर्मिला डांगमाली, सुनिता पाटिल, विजया भूमकर, रूपाली पाटिल, सोनल जैन, अश्विनी ताडे, सुवर्णा कानडे, निर्मला वाडकर, स्वाति आल्हाट ने अथक परिश्रम किया। शिविर का सूत्र-संचालन सुजाता गायकवाड और आभार प्रदर्शन संगीता बोराटे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ