मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नगरसेवक मारुति आबा तुपे द्वारा बाढ़ पीड़ितों के लिए अनाज किट व गृह उपयोगी सामग्री रवाना

    नगरसेवक मारुति आबा तुपे बाढ़ पीड़ितों की मदद हेतु अनाज किट व गृह उपयोगी सामग्री रवाना करते हुए उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘मदद नहीं कर्तव्य, एक हाथ कोकण के लिए, कोकणवासियों के लिए’ पहल के तहत नगरसेवक मारुति आबा तुपे ने बाढ़ पीड़ितों को मदद के रूप में 400 अनाज किट व गृह उपयोगी सामग्री देकर राहत देने में अहम भूमिका निभाई है। 
कोकण में बाढ़ से भारी आर्थिक और जानमाल का नुकसान हुआ है। कोकण पर आई बाढ़ का सामना करने के लिए कोकण सेवा मंडल व धर्मवीर शंभुराजे प्रतिष्ठान गोशाला, वृद्ध, अनाथ आश्रम के संस्थापक व नगरसेवक मारुति आबा तुपे की ओर से एक ‘हाथ कोकण के लिए, कोकण की मिट्टी के लिए, कोकणवासियों के लिए’ इस संकल्पना द्वारा महाड पोलादपुर के वासियों के लिए अनाज किट व गृह उपयोगी सामग्री वितरित करने में कोकण सेवा मंडल के प्रभाकर कदम, महाड़ के पूर्व सभापति सीताराम कदम, ओंकार तुपे, राजू महाडिक, धोंडाप्पा मुलगे, अनिल सावंत, सचिन पवार, जगन्नाथ पवार, किशोर ठोसर, स्वप्निल ठोसर, कुनाल चौरे, विकास तावरे, विकी मांडे, दीपक पलांडे, अनिल शिंदे, सुनील बोबले, देवराज महाडिक, कौशल वाडकर, संभाजी जाधव, ऋषभ देशपांडे, आकाश तिखे, शिवा शिंदे, बाला केदारी, सारंग लोखंडे ने बहुमूल्य मदद की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ