पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर सद्भावना दिवस का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किये बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करने तथा हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाने की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा, प्रकाश उपाध्याय सहित अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का सूत्र संचालन वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे ने किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ