मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

महाप्रबंधक अनिलकुमार लाहोटी द्वारा लोनावला-पुणे-दौंड खंड का किया गया निरीक्षण

पुणे, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)

मध्य रेलवे के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने लोनावला-पुणे-दौंड सेक्शन का निरीक्षण किया।  
श्री लाहोटी ने इंस्पेक्शन कोच विंडो से लोनावला -पुणे  दौंड के ट्रैक, विद्युत उपरी उपस्कर (ओएचई), पुलों की स्थिति,  सिग्नल प्रणाली सहित सभी तकनीकी पहलुओं का अवलोकन कर कार्यों की समीक्षा की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 
महाप्रबंधक ने ट्रैक तथा यात्री सुरक्षा पर उचित रूप से ध्यान देने तथा माल परिवहन में बढ़ोतरी करने हेतु और अधिक प्रयास करने पर बल दिया। महाप्रबंधक ने पुणे यार्ड रिमॉडलिंग कार्यों का अवलोकन कर उसकी प्रगति की जानकारी ली। 
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ