हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
भारतीय स्वतंत्रता की अमृत वर्षगांठ के अवसर पर स्वरूपम अकादमी हड़पसर की ओर से शंभूराजे अनाथालय में देशभक्ति गीतों का कार्यक्रम संपन्न हुआ।
स्वरूपम अकादमी हड़पसर के छात्रों ने अपनी सुरीली आवाज में भारतीय स्वतंत्रता की अमृत वर्षगांठ के अवसर पर देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए, जिसका शंभूराजे अनाथालय, तुकाईदर्शन, हड़पसर के नन्हें-मुन्ने बच्चों ने आनंद लिया। अकादमी के सभी कलाकारों ने अनाथालय में छात्रों और बुजुर्गों के जीवन में खुशियां लाने का प्रयास किया। इस अवसर पर यहां नगरसेवक मारुति आबा तुपे, कला परिवार हड़पसर के प्रमुख प्रा.दिलीप मोरे, स्वरूपम अकादमी के प्रमुख मंगेश ठुबे, निकिता जामदार, मानसी बनसोडे, कला परिवार हड़पसर के सदस्य आदि उपस्थित थे।
स्वरूपम अकादमी मंगेश ठुबे द्वारा प्रस्तुत गीतों की महफ़िल में प्रमोद अय्या, नम्रता नाईक, नंदू जगताप, काजल माने ने सुरीले गीते गाए, जिन्हें प्रा.काशिनाथ दिवटे ने अपनी सुरीली बासरी वादन से तालबद्ध करते हुए उपस्थितों को मंत्रमुग्ध किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन प्रा.काशिनाथ दिवटे ने किया।

0 टिप्पणियाँ