राकांपा पुणे शहर ओबीसी सेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुकाराम शिंदे द्वारा मांग
पुणे महानगरपालिका की वैदूवाडी-रामटेकड़ी श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार की जगह के किनारे लोहे की जाली लगाने की व्यवस्था व नियमित रूप से साफ-सफाई करने की मांग तुकाराम शिंदे ने पुणे महानगरपालिका प्रशासन से की है।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे महानगरपालिका की वैदूवाडी-रामटेकड़ी श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार की जगह के किनारे लोहे की जाली लगाने के साथ-साथ मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर ओबीसी सेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुकाराम शिंदे ने पुणे महानगरपालिका प्रशासन से की है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए तुकाराम शिंदे ने बताया कि वैदूवाडी-रामटेकड़ी श्मशानभूमि में अंतिम संस्कार की जगह के किनारे लोहे की जाली न होने के कारण अंतिम संस्कार के लिए लकड़ी का उपयोग अधिक मात्रा में होता है, जिसका खर्चा उठाना आम जनता के बस में नहीं है। वैदूवाडी-रामटेकड़ी में रहनेवाली सभी नागरिक आम परिवार से हैं जिनका उदरनिर्वाह रोजंदारी पर काम करने पर निर्भर है, इसलिए उक्त समस्या को गंभीर रूप से देखते हुए अंतिम संस्कार की जगह के किनारे लोहे की जाली लगाने का कार्य जल्द से जल्द पुणे महानगरपालिका के माध्यम से किया जाए।
श्मशानभूमि की स्वच्छता के मुद्दे की ओर ध्यान केंद्रित हुए उन्होंने बताया कि वैदूवाडी -रामटेकड़ी श्मशानभूमि में नियमित रूप से साफ-सफाई नहीं की जाती, जिसके कारण यहां कूड़े-कचरे का साम्राज्य फैला हुआ है। साथ ही यहां के स्वच्छतागृहों में भी गंदगी फैली हुई है। यहां पर कार्यरत स्वच्छता कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिए जाने चाहिए कि श्मशानभूमि और स्वच्छतागृहों की नियमित रूप से साफ-सफाई करें।
अंत में तुकाराम शिंदे ने सुरक्षा की ओर पुणे महानगरपालिका प्रशासन का ध्यान आकर्षित करते हुए बताया कि पुणे महानगरपालिका की वैदूवाडी-रामटेकड़ी श्मशानभूमि की निगरानी हेतु नियुक्त किए गए सुरक्षा रक्षकों पर जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे निभाते हुए कभी दिखाई ही नहीं देते हैं। वे अपने काम के समय में भी यहां उपस्थित नहीं होते हैं, वे संपर्क करने पर ही श्मशानभूमि में आते हैं। ऐसे गैरजिम्मेदार व कामचोर कर्मचारियों पर तुरंत सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग उन्होंने पुणे महानगरपालिका प्रशासन से की है।
उक्त समस्या को हल करने के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी पुणे शहर ओबीसी सेल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष तुकाराम शिंदे ने हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के विधायक चेतन तुपे, पुणे महानगरपालिका के महापौर मुरलीधर मोहोल, स्थायी समिति के अध्यक्ष हेमंत रासने, विरोधी दल नेता को निवेदन देकर अनुरोध किया है।

0 टिप्पणियाँ