मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बाढ़ पीढ़ितों की हड़पसरवासियों ने की मदद

हड़पसर के निवासियों द्वारा कोकण बाढ़ पीड़ितों को की गई मदद स्मितसेवा फाउंडेशन के माध्यम से महाड के लिए भेजती हुईं स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (ह.ए. प्रतिनिधि) 

हड़पसर के निवासियों ने कोकण बाढ़ पीड़ितों को राहत देने हेतु स्मितसेवा फाउंडेशन द्वारा की गई अपील का समर्थन करते हुए कोकण पुनर्निर्माण के लिए हड़पसर निवासियों ने बहुत ही अच्छा प्रतिसाद दिया। कोकण में बाढ़ के कारण आए संकट के समय में बाढ़ पीड़ितों की मदद करना जरूरी है। इसके लिए अपने हड़पसर क्षेत्र से यथासंभव मदद लेकर इस नेक कार्य में हिस्सा लेकर स्मितसेवा फाउंडेशन ने स्वराज कोकण संघटना की सहायता से महाड में महाड शहर, भिरवाडी, संवाद, हावरे, पोलादपुर व अन्य क्षेत्रों में जीवनावश्यक सामान बांटकर योगदान दिया, जिसमें अच्छे कपड़े, राशन किट, किराने का सामान, गेहूं का आटा, दवाएं, सूखे भोजन, सूखे मेवे, बिस्कुट, टूथब्रश, साबुन व प्राप्त हुई कुछ आर्थिक मदद, जिससे हमने 100 कंबल खरीदे और कोकण में विभिन्न स्थानों पर सभी सामानों का वितरण किया गया। 
इस कार्य में स्वराज्य कोकण संघटना के अध्यक्ष प्रकाश यादव, रोहिणी भुजबल, स्मितसेवा फाउंडेशन की उपाध्यक्षा दर्शना डाके व अन्य पदाधिकारी व सभासदों ने बहुमूल्य योगदान दिया। यह जानकारी स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड ने दी है। इस कार्य के लिए पहल के दाता डॉ. भालचंद्र साठे, बालासाहेब घुले, शशिकांत राऊत, नागेश सालुंके, नितिन भंडारी, संतोष भाटिया, रुपाली वर्मा, अनुराधा पावसकर, विभा राजन, अर्चना माने, प्रवीण कुलकर्णी, शर्मिला डांगमाली, काशिनाथ भुजबल, संगीता बोराटे, सोनल जैन, प्रमिला वाल्लेकर, सोमनाथ झेंडे, रूपाली पाटिल, नूतन पासलकर, स्नेहा म्हेत्रे, विमल नवले, अशोक यादव, मिलिंद यादव, वृषाली जगदाले, प्रिया जितकंर, वसंत कुंभार द्वारा दी गई मदद के लिए स्मितसेवा फाउंडेशन की ओर से शुक्रिया अदा किया गया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ