मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एयर मार्शल भूषण गोखले और मेघना गोखले ‘आदर्श माता-पिता सम्मान’ से सम्मानित

पुणे, अगस्त (जिमाका)

राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मंगलवार (17 अगस्त) को पुणे के राजभवन में सेवानिवृत्त एयर मार्शल भूषण गोखले, वाइस चीफ ऑफ एयर स्टाफ, पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएम और उनकी पत्नी मेघना गोखले को ‘आदर्श माता-पिता सम्मान’ प्रदान किया।
बंसी रत्न चैरिटेबल वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से दिया जाने वाला यह पुरस्कार समाज और राष्ट्र के लिए अनुकरणीय योगदान के सम्मान में सशस्त्र बलों के एक वयोवृद्ध व्यक्ति को प्रतिवर्ष दिया जाता है।
न्यास की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा चौरडिया, न्यासी डॉ. सनाजी चोरडिया, सिद्धांत चोरड़िया आदि उपस्थित थे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ