मुंबई, सितम्बर ( ह.ए. प्रतिधिनि)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी ने आज दिनांक 13/09/2021 को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस, मुंबई में मध्य रेल के 11 कर्मचारियों (मुंबई मंडल से तीन और नागपुर, पुणे, सोलापुर और भुसावल मंडलों के दो-दो) को उनकी ड्यूटी के दौरान सतर्कता, कर्तव्यपरायणता तथा किसी अप्रिय घटना को टालने और ट्रेन परिचालन में संरक्षा सुनिश्चित करने में योगदान योगदान के लिए "महाप्रबंधक संरक्षा पुरस्कार" प्रदान किए।
इस पुरस्कार में एक प्रशस्ति प्रमाण पत्र, अनुकरणीय संरक्षा कार्य का एक साइटेशन और 2000/- रुपये का नकद पुरस्कार शामिल है। मध्य रेल के संरक्षा श्रेणी के कर्मचारियों को अगस्त 2021 के महीने के दौरान ड्यूटी के दौरान संभावित ट्रेन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उनकी सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के लिए सम्मानित किया गया।
श्री नामदेव रेंडे, लोको पायलट और श्री राजेश बनोदिया, सह-लोको पायलट, 01222 अप राजधानी स्पेशल, भायखला-सीएसएमटी सेक्शन में, श्री एस.के.प्रधान, लोको पायलट 02193 ,कल्याण मुंबई मंडल में, श्री प्रशांत भगत, लोको पायलट, नागपुर मंडल और श्री वी. अय्यप्पन, लोको पायलट, दौंड, सोलापुर मंडल को अपनी ट्रेनों को समय पर रोकने और संभावित अप्रिय घटना से बचाने के लिए. श्री अमित परदेशी, जूनियर इंजीनयर (कैरिज और वैगन) बल्हारशाह यार्ड, नागपुर मंडल में एक कोच के निचले स्प्रिंग को झुकाव की स्थिति में नोटिस करने के लिए, श्री कप्तान सिंह बनास्कर, कीमैन, किर्लोस्करवाड़ी, पुणे मंडल, रात की गश्त के दौरान वेल्ड फ्रैक्चर का पता लगाने के लिए, श्री सुभाष कुमार , ट्रैक मेंटेनर, रहिमतपुर, पुणे मंडल ने ब्रिज अप्रोच में संयुक्त फ्रैक्चर देखा, श्री सुधीर कुमार, खलासी, दौंड, सोलापुर मंडल ने एक वैगन का टूटा हुआ हिस्सा देखा, श्री परशुराम यादव, पॉइंट्समैन, भुसावल मंडल ने खेरवाड़ी स्टेशन पर 04152 डाउन स्पेशल के एसी -3 टियर कोच के बैटरी बॉक्स में आग देखी, श्री बबलू शेख मोहिउद्दीन, कीमैन, भुसावल यार्ड में टंग रेल में टूट-फूट को देखा, को सम्मानित किया गया।
श्री अनिल कुमार लाहोटी ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों की चौबीसों घंटे सतर्कता तथा सुरक्षित रुप से काम करने यात्री संरक्षा की दिशा में ईमानदारी से काम करने लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर श्री बी.के. दादाभोय, अपर महाप्रबंधक एवं श्री आलोक सिंह, प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी एवं रेलवे के अन्य प्रमुख विभागाध्यक्ष उपस्थित थे और सभी मंडलों के मंडल रेल प्रबंधक इस कार्यक्रम में लिंक माध्यम से शामिल हुए। बैठक के दौरान सभी कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ