मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रक्षा मंत्री की अध्यक्षता वाली रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 13,165 करोड़ रुपये मूल्य के प्रस्तावों को मंजूरी दी

 प्रमुख बातें :
  • घरेलू स्रोतों से 87% खरीद
  • 3,850 करोड़ की लागत से 25 एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टर।
  • 4,962 करोड़ रुपये मूल्य का रॉकेट गोला बारूद
रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में दिनांक 29 सितंबर 2021 को आयोजित रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसीकी बैठक में भारतीय सशस्त्र बलों के आधुनिकीकरण और संचालन संबंधी जरूरतों के लिए 13,165 करोड़ रुपये के पूंजी अधिग्रहण प्रस्तावों के लिए स्वीकृति की आवश्यकता (एओएनको मंजूरी दी गई। स्वीकृत कुल राशि में से 11,486 करोड़ रुपये की खरीद। (87%) घरेलू स्रोतों से है।
प्रमुख स्वीकृतियों में हेलीकॉप्टरनिर्देशित युद्ध सामग्री और रॉकेट एम्युनिशन शामिल हैं। एक उन्नत हल्के हेलीकॉप्टर (एएलएचकी स्क्वाड्रन के लिए भारतीय सेना की आवश्यकता को देखते हुएइसकी अभियानगत तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए इसकी अभिन्न भार वहन क्षमता में सुधार करने के लिएडीएसी ने 'आत्मनिर्भर भारतऔर 'मेक इन इंडियापर निरंतर जोर देते हुए मेसर्स एचएएल से लगभग 3,850 करोड़ रुपये की लागत से 25 एएलएच मार्क III हेलीकॉप्टरों की खरीद के लिए बाय इंडियन आईडीडीएम के तहत मंजूरी दी। गोला-बारूद के स्वदेशी डिजाइन और स्वदेशी विकास को बढ़ावा देते हुएडीएसी ने घरेलू स्रोतों से लगभग 4,962 करोड़ रुपये की लागत पर बाय (इंडियन-आईडीडीएमश्रेणी के तहत टर्मिनल गाइडेड मुनिशन (टीजीएमऔर एचईपीएफ/आरएचई रॉकेट गोला बारूद खरीद की मंजूरी दी। डीएसी द्वारा 4,353 करोड़ रुपये के अन्य प्रस्तावों को भी एओएन प्रदान किया गया।
इसके अलावा डीएसी ने उद्योग के लिए व्यापार में सुगमता सुनिश्चित करने के साथ-साथ खरीद दक्षता बढ़ाने और समय सीमा को कम करने के उपायों को सुनिश्चित करने के लिए बिजनेस प्रोसेस री-इंजीनियरिंग के अंतर्गत डीएपी 2020 में कुछ संशोधनों को भी मंजूरी दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ