8 महीने कड़ी मेहनत कर सुप्रिया शिंदे ने बनाई मूर्ति
पुणे निवासी एक महिला मूर्तिकार सुप्रिया शिंदे ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार की प्रतिमा बनाई है। शरद पवार की 9 फीट की यह प्रतिमा धातु की बनी हुई है। इस प्रतिमा को पुणे के आंबेगांव इलाके में लगाया जाना है। पूरी तरह तैयार हो चुकी इस प्रतिमा को देखने के लिए बारामती से सांसद और उनकी बेटी सुप्रिया सुले पुणे पहुंचीं और सुप्रिया शिंदे की जमकर तारीफ की।
सुप्रिया शिंदे ने इससे पहले राजमाता जीजाऊ माँसाहेब और बाल शिवाजी की धातु की मूर्ति भी बनाई है। सुप्रिया शिंदे ने बताया कि इस प्रतिमा के निर्माण में डेढ़ टन धातु का इस्तेमाल किया गया है। श्री पवार की इस प्रतिमा को बनाने में 8 महीने का समय लगा है। शिंदे ने प्रतिदिन 10 घंटे काम करके यह प्रतिमा तैयार की है।
सुप्रिया शिंदे को खूबसूरती से प्रतिमा निर्माण के लिए अब तक 3 अवॉर्ड मिल चुके हैं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने श्री पवार की मूर्ति बनाने का फैसला किया था। शिंदे ने कहा कि प्रतिमा इंटरनेट पर श्री पवार के वीडियो और फोटो देखने के बाद तैयार की गई थी।

0 टिप्पणियाँ