मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय नौसेना पोत शिवाजी में किया गया ‘हिन्दी पखवाड़ा-21’ का आयोजन

पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय नौसेना पोत शिवाजी में प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी दिनांक 01 से 14 सितंबर 21 तक हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े के दौरान हिन्दी निबंध, हिन्दी वाद-विवाद हिन्दी काव्य, हिन्दी प्रश्न मंच तथा हिन्दी तात्कालिक भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में नौसेना अधिकारी, नौसैनिक तथा असैनिक कार्मिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। 
कमोडोर अरविंद रावल कमान अधिकारी भारतीय नौसेना पोत शिवाजी के आतिथ्य में दिनांक 21 सितंबर 21 को पुरस्कार वितरण तथा समापन समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार तथा प्रमाणपत्रों सेसम्मानित किया। संभारिकी और एनबीसीडी स्कूल विभाग को सरकारी कामकाज हिन्दी में करने पर मुख्य अतिथि द्वारा क्रमश: राजभाषा विनर और रनर अप रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा स्थापना की हिन्दी पत्रिका ‘स्मारिका-21’ का इ-विमोचन भी किया गया। यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ