भाजपा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय सातव द्वारा जानकारी
शासन आपल्या दारी पहल का लाभ प्रभाग क्रमांक 26 के निवासियों ने उठाया। उनकी मदद करते हुए जनसेवक संजय सातव व जनसेविका सविता सातव उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
जनसेवक संजय सातव द्वारा नागरिकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उनके जरूरी सरकारी दस्तावेज आसानी से प्राप्त हों इस हेतु आयोजित की गई पहल ‘शासन आपल्या दारी’ का हमें बहुत लाभ हुआ है। इस कोरोना संक्रमण के कठिन समय में विविध कामों के लिए जरूरी सरकारी दस्तावेजों की जो आवश्यकता थी उसे पूरी करने में सही मायने में जनसेवक संजय सातव ने अहम भूमिका निभाई है। उनकी इस पहल की हम सराहना करते हैं और उनका शुक्रिया अदा करते हैं। यह प्रतिक्रिया ‘शासन आपल्या दारी’ पहल के लाभार्थी नागरिकों ने हमारे प्रतिनिधि को दी।
भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष संजय सातव के जनसंपर्क कार्यालय में भारतीय डाक विभाग पुणे शहर पूर्व विभाग के सहयोग से नया डाक खाता खोलना, डाक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करना, सुकन्या समृद्ध योजना, पोस्ट द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ आदि के साथ नया आधार कार्ड बनाना एवं नाम, पता, जन्म तारीख, फोटो आदि बदलना, जन्म प्रमाणपत्र आदि जरूरी सरकारी दस्तावेज आम जनता को प्राप्त हों इस मुख्य उद्देश्य से ‘शासन आपल्या दारी’ पहल का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर यहां जनसेविका सविता सातव, गणेश घुले, पोपट वाडकर, विकास भुजबल, धर्मराज म्हेत्रे, पोपट वाडकर, स्मिता गायकवाड, परिवर्तन संस्था की प्रमुख प्रा. शोभा लगड, डॉ. मंगेश वाघ, तिरंगा युवा प्रतिष्ठान के अध्यक्ष सुफियान खान, भारतीय जनता युवा मोर्चा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ के उपाध्यक्ष बालासाहेब घुले, एडवोकेट अनुप अवस्थी के साथ-साथ अनेक सोसाइटियों के पदाधिकारीगण व नागरिक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। शासन आपल्या दारी पहल का लाभ प्रभाग क्रमांक 26 के सातवनगर, हांडेवाडी रोड, सैयदनगर, कालेपडल, मोहम्मदवाडी आदि परिसर के नागरिकों ने उठाया।
भाजपा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष व जनसेवक संजय सातव ने ‘शासन आपल्या दारी’ पहल का मुख्य उद्देश्य बताते हुए कहा कि नागरिकों को उनके कार्य के लिए जरूरी सरकारी दस्तावेज उन्हें आसानी से प्राप्त हों इसलिए यह पहल की गई। महाराष्ट्र शासन व केंद्र शासन की अनेक शासकीय योजनाओं की जानकारी व योजनाओं का लाभ उठा सकें इस हेतु आवश्यक जरूरी कागजातों की पूर्तता शिविर में की गई। शिविर के माध्यम से लोगों के जो जरूरी कागजात बनाने थे वे इस पहल के माध्यम से पूर्ण हो सके, इसकी मुझे खुशी है। आगे चलकर भी जनहित के शिविरों का आयोजन किया जाएगा। शासन आपल्या दारी पहल को सफल बनाने के लिए अभिजीत सातव, संकेत सोनवणे व गेनूजी फाउंडेशन के सदस्यों द्वारा अथक परिश्रम किया गया।

0 टिप्पणियाँ