मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे मनपा में शामिल नए गांवों के विकास के लिए 4 करोड़ रुपये मंजूर : नगरसेवक प्रमोद वसंत भानगिरे द्वारा जानकारी

पुणे महानगरपालिका में नए शामिल किए गए हांडेवाडी व होलकरवाडी परिसर का नियोजनबद्ध विकास कार्यों की योजना रेखांकित बनाने के उद्देश्य से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय में नगरसेवक प्रमोद नाना वसंत भानगिरे ने चर्चासत्र का आयोजन किया था।

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
महानगरपालिका में शामिल किए गए गांवों के विकास के लिए आयुक्त द्वारा 4 करोड़ रुपये की राशि मंजूर की गई है, जिसमें सड़कों की मरम्मत, जल निकासी और पानी की आपूर्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। यह जानकारी नगरसेवक नाना   भानगिरे ने दी है। 
पुणे महानगरपालिका में नए से शामिल किए गए हांडेवाडी व होलकरवाडी परिसर का नियोजनबद्ध विकास कार्यों की योजना रेखांकित बनाने के उद्देश्य से हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर, सरपंच प्रज्ञा गोविंद झांबरे, उपसरपंच शीतल हिंगे, पूर्व उपसरपंच दत्तात्रय होलकर, सदस्य राकेश झांबरे, मानसी झांबरे, राहुल खोटे,   उदय तिरले व सामाजिक, राजकीय क्षेत्र की हस्तियों के साथ नगरसेवक प्रमोद  वसंत भानगिरे ने चर्चासत्र का आयोजन किया था, तब वे बोल रहे थे। 
ग्रामपंचायत में से पुणे महानगर पालिका में शामिल किए जाने के बाद होलकरवाडी के 43 स्थानीय लोगों के परिजन बेरोजगारी के कारण भूख के बड़े संकट का सामना कर रहे हैं। एक ओर पुणे महानगरपालिका के माध्यम से स्मार्ट सिटी जैसी बड़ी परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जा रहा है। गाँव के मेहनती भाइयों का काम जाने नहीं दूंगा, उनके परिवार के मुखिया के रूप में उन्हें कभी नहीं छोड़ूंगा।
सभी नागरिकों की सेवा के लिए तैयार रहूंगा और यदि आपको कोई समस्या या शिकायत है तो कृपया मुझे बताएं। मैं उसे न्याय देने के लिए हमेशा तैयार रहूंगा, जिसके वह हकदार हैं। यह भावना नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने व्यक्त की। 
पुणे महानगरपालिका में नए शामिल किए गए हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के अधिकार क्षेत्र के 8 गांवों में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए 4 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। किसी बड़े प्रकल्प के लिए निधि उपलब्ध होगी। इन गांवों को नगर निगम की मुख्यधारा में लाया जाएगा। यह विश्वास हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर ने व्यक्त किये।

नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे की पहल के कारण होलकरवाडी ग्रामपंचायत के 43 कर्मचारियों को महानगरपालिका की सेवा में शामिल किया गया है, इसलिए यहां के गांवों का कामकाज सुचारू रूप से चलेगा। हांडेवाडी, होलकरवाडी, उरूलीदेवाची नए शामिल गांवों की जिम्मेदारी शिवसेना ने नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे पर सौंपी है, जिसे वे बखूबी निभा रहे हैं। प्रशासन से उचित संवाद करके 43 बेरोजगारों की शिकायतें हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर के सामने रखीं तब उन्होंने 43 स्थानीय  बेरोजगारों को तुरंत काम पर लेने के आदेश जारी किये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ