आर्यनमैन प्रतियोगिता का किताब हासिल करनेवाले आर्यनमैन दशरथ जाधव व डॉ. राहुल झांजुर्णे को सम्मानित करते हुए लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले व प्रतिष्ठान के पदाधिकारीगण उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
जर्मनी के हैम्बर्ग में हाल ही में हुई आर्यनमैन प्रतियोगिता में हड़पसर के जाने-माने उद्योगपति दशरथ जाधव ने छठी बार और प्रख्यात अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल झांजुर्णे ने यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त किया है। पुणे का नाम विश्व में रोशन करनेवाले महारथियों को लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले के शुभ हाथों शाल, श्रीफल व पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर प्रतिष्ठान के उपाध्यक्ष दिलीप भामे, कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी, सचिव विनोद सातव, सहसचिव इंद्रपाल हत्तरसंग, प्रा. एस. टी. पवार, राजू सावलगी, चंद्रकांत वाघमारे, प्रभाकर शिंदे, प्रविण होले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
इस अवसर पर शुभकामनाएं देते हुए लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने कहा कि दशरथ जाधव ने आर्यनमैन प्रतियोगिता में इस कदर बेहतर प्रदर्शन दिखाया है जिसे देखकर आज के युवा शर्मिंदा हो जाएंगे। उन्होंने इसमें प्रदर्शन कर कीर्तिमान स्थापित करना चाहिए। साथ ही प्रख्यात अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. राहुल झांजुंर्णे ने अपने चिकित्सा पेशे को संभालते हुए प्राप्त किया गया सफलता का यह खिताब सही मायने में काबिले तारीफ है।


0 टिप्पणियाँ