मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

असोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सल्टंट के सदस्यों ने ली अपने परिजनों के स्वस्थ जीवन की देखभाल की जिम्मेदारी

असोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सल्टंट पुणे के अध्यक्ष व नोबल हॉस्पिटल के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने द्वारा जानकारी
चैम्पियनशिप-2021 के विजेताओं के साथ डॉ. दिलीप माने, डॉ. एच. के.साले, डॉ. चेतन म्हस्के व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

दूसरों को स्वस्थ जीवन जीने की सलाह देते हुए स्वयं के साथ-साथ परिवार के स्वस्थ जीवन की देखभाल की जिम्मेदारी चैम्पियनशिप-2021 के माध्यम से सभी असोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सल्टंट के सदस्यों ने ली है। यह विचार असोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सल्टंट पुणे के अध्यक्ष व नोबल हॉस्पिटल के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. दिलीप माने ने व्यक्त किए। 
चैम्पियनशिप-2021 की योजना एएमसी की स्पोर्ट्स कमेटी ने बनाई थी। दो दिवसीय प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण में विजेताओं को उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों के शुभ हाथों सम्मानित किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां नोबल हॉस्पिटल के कार्यकारी संचालक डॉ. एच. के. साले, विश्वराज हॉस्पिटल के सीईओ डॉ. विक्रम अग्रवाल, महेशस्मृति हॉस्पिटल के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. नितिन लोहकरे, असोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सल्टंट के सचिव डॉक्टर चेतन म्हस्के, असोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. साधना धर्माधिकारी व आदि उपस्थित थे। 
मरीजों का इलाज करते समय डॉक्टरों के लिए अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना और तंदुरुस्त रहना बहुत जरूरी है। यह विचार विश्वराज अस्पताल के सीईओ डॉ. विक्रम अग्रवाल ने व्यक्त किये।
प्रतियोगिता में डॉक्टरों का शामिल होना अमूल्य और प्रशंसनीय है। काम से समय निकालना और खुद को देना बहुत जरूरी है। यह विचार महेशस्मृति हॉस्पिटल के व्यवस्थापकीय संचालक डॉ. नितिन लोहकरे ने व्यक्त किये।
असोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सल्टंट के करीब 100 सदस्यों ने इस चैम्पियनशिप-2021 में अपने परिवार के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लॉन्ग टेनिस, कैरम, शतरंज खेल शामिल थे। प्रतियोगिता का आयोजन सभी सदस्यों एवं परिवार के सहयोग से अत्यंत सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया गया।
असोसिएशन ऑफ मेडिकल कन्सल्टंट लक्ष्य को पूरा करते हुए सदस्यों और परिवार के लिए इस तरह के आयोजन कर रहा है, जिसमें सदस्यों और परिवार की प्रतिबद्धता मजबूत होती है। यह जानकारी चैम्पियनशिप-2021 के आयोजक व ए.एम.सी. के सचिव डॉ. चेतन म्हस्के ने दी।
चैम्पियनशिप-2021 को सफल बनाने के लिए डॉ. सुशांत शिंदे, डॉ. रोशनी कावले, डॉ.अर्चना पाटिल, डॉ. विशाल अडलींग, डॉ. अमर शिंदे, असोसिएशन की कोषाध्यक्ष डॉ. साधना धर्माधिकारी के साथ-साथ कार्यकारिणी के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ