पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने शुक्रवार को सातारा स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सातारा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया और प्लेटफार्म, यात्री प्रतीक्षालय, टिकट बुकिंग विंडो, आरक्षण कार्यालय, स्टेशन परिसर, स्टेशन मास्टर कार्यालय, पैनल रूम, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा स्टेशन परिसर में उद्यान का निरीक्षण कर वहां वृक्षारोपण भी किया तथा सातारा स्टेशन तथा गार्डन को साफ-सुथरा एवं व्यवस्थित रखने के लिए महाप्रबंधक ने नकद ग्रुप अवार्ड घोषित किया। महाप्रबंधक के निरीक्षण के दौरान उनके साथ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलम चंद्रा सहित अन्य शाखा अधिकारी उपस्थित थे।

श्री लाहोटी ने गार्ड एवं लोको पायलट रनिंग रूम की विभिन्न सुविधाओं का अवलोकन किया। इसके साथ ही महाप्रबंधक ने सातारा मालधक्का (गुड्स-शेड) जाकर वहां लोडिंग-अनलोडिंग संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। सातारा स्टेशन पर तैनात पॉइंट्समैन श्री गजानंद मीणा और श्री संदीप कुमार दुबे को हाल ही में उनके द्वारा सतर्क रहकर रेल पटरी के टूटने की जानकारी तुरंत देकर संभावित दुर्घटना बचाने के लिये महाप्रबंधक श्री लाहोटी ने उनकी सराहना की और प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने सासवड रोड स्टेशन पर मालधक्का का भी दौरा कर वहां निरीक्षण किया। उन्होंने सी आर डब्ल्यू सी एवं दूसरे गुड्स शेड के बारे में चर्चा की एवं हमालो तथा अनलोडर की समस्याओं को सुना तथा उनके निराकरण का आश्वासन दिया। सासवड में कार्यरत पॉइंट्मैन रजनी आव्हाड को उनकी सराहनीय सेवाओं के लिए नकद पुरस्कार तथा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
श्री लाहोटी ने कहा कि यात्री सुरक्षा, रेलवे सेफ्टी हमारी प्राथमिकता में हैं। उन्होंने माल परिवहन बढ़ाने पर भी बल दिया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ