मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

चरणजीत सिंह चन्‍नी ने पंजाब के नए मुख्‍यमंत्री के रूप में ली शपथ

     पंजाब में चरणजीत सिंह चन्‍नी ने आज नये मुख्‍यमंत्री के रूप में शपथ ली। वे राज्‍य के 16वें मुख्‍यमंत्री बने हैं। चंडीगढ के राजभवन में राज्‍यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने उन्‍हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ दो वरिष्‍ठ विधायक सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओ पी सोनी ने भी कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वे राज्‍य के उप-मुख्‍यमंत्री भी होंगे। ओ पी सोनी, अमृतसर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र के विधायक हैं जबकि रंधावा डेरा बाबा नानक क्षेत्र का प्रतिनिधित्‍व करते हैं।
    पहले ब्रहम महिंद्रा का नाम उप-मुख्‍यमंत्री पद के लिए प्रस्‍तावित था परन्‍तु उनके स्‍थान पर ओ पी सोनी का नाम प्रस्‍तुत किया गया। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार ब्रहम महिंद्रा ने उप-मुख्‍यमंत्री का पद लेने से इन्‍कार कर दिया। इस अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, विधानसभा अध्‍यक्ष राणा के पी सिंह और राज्‍यसभा सांसद अंबिका सोनी उपस्थित थीं। पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह ने समारोह में भाग नहीं लिया। चरणजीत सिंह चन्‍नी को कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के स्‍थान पर मुख्‍यमंत्री बनाया गया है उन्‍होंने पार्टी द्वारा कथित रूप से अपमानित होने के बाद मुख्‍यमंत्री पद से इस्‍तीफा दे दिया था।
    प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चरणजीत सिंह चन्‍नी को बधाई दी है। एक संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा है कि केन्‍द्र सरकार, पंजाब के लोगों के विकास के लिए राज्‍य सरकार के साथ मिलकर काम करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ