मुंबई, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेलवे ने पुणे-जयपुर द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेनों के परिचालन को विशेष शुल्क पर विस्तार करने का निर्णय लिया है, विवरण निम्नानुसार है :-
02939 स्पेशल का (बुधवार और रविवार) को दिनांक 03.10.2021 से 29.6.2022 तक विस्तार किया गया है
02940 स्पेशल (मंगलवार और शनिवार) को दिनांक 02.10.2021 से 28.6.2022 तक विस्तार किया गया है
उपरोक्त ट्रेनों की विस्तारित सेवाऐं मौजूदा संरचना, समय और पाथ पर चलेंगी।
आरक्षण : 02939 स्पेशल ट्रेन की विस्तारित सेवाओं के लिए बुकिंग दिनांक 18.9.2021 से सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केंद्रों और वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरंभ होगी।
उपरोक्त सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड-19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इस सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनों में यात्रा की अनुमति है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ