पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर 30 सितम्बर तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने गुरुवार को मिरज स्टेशन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर इसकी शुरुआत की है।
इसी कड़ी में मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा के मार्गदर्शन में घोरपडी डीजल शेड के वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर देवेन्द्रकुमार त्रिपाठी एवं उनकी टीम ने एक अच्छी शुरुआत करते हुए डीजल इंजिन पर महात्मा गाँधी तथा चरखे की छवि के साथ स्वच्छता ही सेवा देनेवाले संदेश की पेंटिंग बनाकर नियमित सेवाओं में शामिल करके स्वच्छता पखवाड़े के शुभारंभ के अवसर पर कोल्हापुर-मुंबई के बीच चलनेवाली कोयना एक्सप्रेस में स्वच्छता के संदेशवाहक के रूप में इसे लगाकर चलाया गया है। डीजल इंजिन पर बनाए गए इस स्वच्छता संदेश को पढ़कर ज्यादा से ज्यादा से लोग प्रेरित एवं जागरूक होकर स्वच्छता के महत्त्व को समझेंगे।
मध्य रेल के महाप्रबंधक ने स्वच्छता के प्रति पुणे मंडल की इस अभिनव पहल और आइडिया को सराहा है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ