पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
66 वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय, पुणे-इंद्रायणी सभागृह में दिनांक 29/9/2021 को किया गया। मंडल रेल प्रबंधक महोदया श्रीमती रेणू शर्मा ने मंडल के 357 कर्मचारियों को उनकी सराहनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिए प्रशस्तिपत्र एवं नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का प्रारंभ मंडल रेल प्रबंधक महोदया श्रीमती रेणू शर्मा ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया तथा उत्कृष्ट कार्य करनेवाले 357 रेलवे कर्मचारियों को व्यक्तिगत तथा 7 ग्रुप अवार्ड मंडल रेल प्रबंधक पुरस्कार प्रदान किए। इस कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से संबंधित दिशानिर्देशों का पालन करते हुए सीमित संख्या में कर्मचारियों को कार्यक्रम में प्रशस्तिपत्र तथा नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा बाकी के कर्मचारियों के पुरस्कार उनके शाखाधिकारियों द्वारा प्रदान किए जायेंगे। इस अवसर पर मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय, श्रीमती नीलम चंद्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

श्रीमती रेणू शर्मा ने सभी पुरस्कृत रेल कर्मचारियों को बधाई देते हुए सभी से रेल की प्रगति में और ज्यादा योगदान देने का आह्वान किया। इस कार्यक्रम का आयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया एवं समन्वय वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे ने किया। कार्यक्रम का सूत्र-संचालन एवं आभार प्रदर्शन मंडल कार्मिक अधिकारी श्री एन. एस. काजी ने किया। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ