रेश्मा घनश्याम हाक्के द्वारा मनपा प्रशासन से मांग
पहले चित्र में हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर को निवेदन देते हुए जनसेविका रेश्मा हाक्के व जनसेवक घनश्याम हाक्के, साथ में पथारी व्यवसायी। दूसरे चित्र में पथारी व्यवसायियों की समस्या के बारे में सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से साथ चर्चा करते हुए घनश्याम हाक्के व रेश्मा हाक्के उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
बिना अनुमतिधारक पथारी व्यवसायियों को अपना व्यवसाय करने के लिए हड़पसर ओवरब्रिज के नीचे अपनी उपजीविका चलाने के लिए जगह उपलब्ध कराई जाए। साथ ही थैला लगाने के लिए अनुमतिधारकों के साथ-साथ बिना अनुमतिधारकों को भी अनुमति दी जाए। यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन से जनसेविका रेश्मा घनश्याम हाक्के ने की है।
हाल ही में जनसेविका रेश्मा हाक्के व जनसेवक घनश्याम हाक्के ने हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से मिलकर पथारी व्यवसायियों को थैला लगाने के लिए आनेवाली दिक्कतें व परेशानी हल करने के लिए पहल करते हुए उनकी समस्याएं किस तरह से हल हो सकती हैं, इस पर संक्षिप्त रूप से चर्चा की गई।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए जनसेविका रेश्मा हाक्के व जनसेवक घनश्याम हाक्के ने बताया कि पुणे महानगरपालिका प्रशासन द्वारा हड़पसर ओवरब्रिज के नीचे अपना थैला लगाकर अपनी उपजीविका चलाने के लिए पथारी व्यवसायियों को जगह उपलब्ध कराई गई है जो काबिले तारीफ है, लेकिन देखा गया है कि वह जगह पथारी व्यवसायियों की संख्या को देखते हुए बहुत ही कम है। यहां फिलहाल चुनिंदा पथारी व्यवसायी ही अपना थैला लगाकर बैठ सकते हैं उतनी ही जगह है। आज भी अनुमतिधारक पथारी व्यवसायियों को अपना थैला लगाने को जगह नहीं मिल पा रही है साथ ही और भी कई ऐसे पथारी व्यवसायी हैं जो कई सालों से यहाँ अपना थैला लगाकर अपने परिवार का भरण पोषण रहे हैं, लेकिन उनके पास अनुमति नहीं है कृपया ऐसे थैलेवालों का भी गंभीरतापूर्वक विचार कीजिए। आज वे अपना थैला रास्ते के किनारे लागाकर अपने परिवार का पेट भर रहे हैं, लेकिन अतिक्रमण विभाग उन पर कार्रवाई कर रहा है, दूसरी ओर पथारी व्यवसायियों की कार्यकारिणी उन्हें हड़पसर ओवरब्रिज के नीचे अपना थैला लगाने नहीं दे रहा है तो फिर इस स्थिति में वे गरीब पथारी व्यवसायी करें तो क्या करें?
हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर से अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा है कि ऐसे गरीब पथारी व्यवसायियों की तरफ सहानुभूति से देखते हुए उन्हें अपना थैला लगाकर अपने परिजनों का पेट भरने के लिए प्रशासन द्वारा जगह उपलब्ध कराई जाए।

0 टिप्पणियाँ