मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इमरान शेख कांग्रेस के पुणे शहर संघटक पद पर चुने गए

नवनिर्वाचित पुणे शहर संघटक इमरान शेख को नियुक्तिपत्र प्रदान करते हुए पूर्व राज्यमंत्री व पुणे शहर अध्यक्ष रमेश बागवे व अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य पूर्व विधायक मोहन जोशी, साथ में पूर्व नगरसेवक दत्ता बहीरट, पूर्व स्वीकृत सदस्य ज्ञानेश्वर कांबले उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं। 
हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे जिला शहर अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी के पुणे शहर संघटक पद पर हड़पसर के सामाजिक युवा नेतृत्व इमरान शेख का चयन किया गया है। 
महाराष्ट्र राज्य की भविष्य की राजनीति को ध्यान में रखते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी के नवनिर्वाचित महाराष्ट्र राज्य के प्रदेशाध्यक्ष नानासाहब पटोले ने जमीनीस्तर पर कांग्रेस प्रेमियों को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से पार्टी संगठन में कई बदलाव किए हैं।
इसी के तहत पुणे शहर में पार्टी को मजबूत करने के लिए ‘दीया फाउंडेशन’ के सर्वेसर्वा युवा नेतृत्व इमरान शेख को पुणे शहर    कांग्रेस कमेटी के शहर संघटक के रूप में चुना गया है। नवनिर्वाचित पुणे शहर संघटक इमरान शेख   को नियुक्तिपत्र पूर्व राज्यमंत्री व  पुणे शहर अध्यक्ष रमेश बागवे, अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कमेटी के राष्ट्रीय सदस्य पूर्व विधायक मोहन जोशी, पूर्व नगरसेवक दत्ता बहीरट, पूर्व स्वीकृत सदस्य ज्ञानेश्वर कांबले के साथ कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारीगण व कांग्रेसी कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। युवा नेतृत्व इमरान शेख के चयन पर वरिष्ठ स्तर के राजनीतिक, सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों द्वारा बधाई दी जा रही है। 
कभी कांग्रेस का गढ़ रहा पुणे हाल के दिनों में पिछड़ गया है। उस गलती को समझते हुए पार्टी को समय पर वापस आ जाना चाहिए, इसलिए पार्टी ने एक आश्चर्यजनक बदलाव किया है और पुणे में एक नई कार्यकारिणी की घोषणा की है। दीया फाउंडेशन के माध्यम से कई जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं, आम जनता के लिए हमेशा समर्पित रहकर उनके सुख दुःख में उनका साथी बननेवाले इमरान शेख जैसे नेतृत्व को अवसर देकर सही मायने में अल्पसंख्यक समुदाय को न्याय दिया है। उनके चयन के कारण मुस्लिम मतदाताओं को, जिसे कांग्रेस का वोट बैंक माना जाता है और भी करीब लाएगा। इस कारण पार्टी को मुस्लिम बहुल सैयदनगर, कोंढवा और पुणे के बाहरी  मुस्लिम बहुल इलाकों से निश्चिततौर पर फायदा होगा। 
एक साधारण अल्पसंख्यक लड़के को पार्टी द्वारा दिए गए अवसर का लाभ उठाकर निश्चित रूप से इमरान शेख पार्टी की  राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी और राहुल गांधी के विचारों को मजबूत करने के लिए ईमानदारी से प्रयास करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ