पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल यात्रियों तथा अन्य विकास गतिविधियों के क्षेत्र मे लगातार प्रयासरत रहा है। इसी क्रम में इस बार भी पुणे मंडल को उसकी उल्लेखनीय सेवाओं एवं कार्यों के लिए महाप्रबंधक द्वारा पुरस्कृत किया गया है। मंडल की उपलब्धियों के लिए सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग, इंजीनियरिंग विभाग तथा सेफ्टी विभाग को शील्ड प्रदान की गई।
मुंबई में आयोजित एक विशेष समारोह में मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने अधिकारियों को शील्ड तथा प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। पुणे मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा ने अपने सहयोगी अधिकारियो के साथ ये पुरस्कार ग्रहण किए। इंजीनियरिंग विभाग से वरिष्ठ मंडल इंजीनियर (समन्वय) पी. के. चतुर्वेदी, सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग से वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर विकास पाराशर तथा सेफ्टी विभाग से सेफ्टी अधिकारी देवेन्द्रकुमार साथ थे।
इसी समारोह में महाप्रबंधक ने रेलवे बोर्ड द्वारा घोषित पुरस्कार वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे को देकर सम्मानित किया। इस बार पुणे मंडल के सांगली स्टेशन पर बनाए गए गार्डन के बेहतर रखरखाव के लिए शील्ड घोषित की गई है। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ