मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर स्वच्छता पखवाडा शुरू, महाप्रबंधक ने मिरज स्टेशन पर स्वच्छता शपथ दिलाई

 

पुणे, सितम्बर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल पर  16  से 30 सितम्बर तक स्वच्छता पखवाडा मनाया जा रहा है। मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिलकुमार लाहोटी ने मिरज स्टेशन पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों  को स्वच्छता की शपथ दिलाकर इसकी शुरुआत की। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा  सहित कई अधिकारी,कर्मचारी एवं यात्री उपस्थित थे।
         महाप्रबंधक ने सभी को स्वच्छता के प्रति सजग रहने, स्वच्छता की शुरुआत स्वयं से, परिवार से तथा कार्यस्थल से करने, यह स्वच्छता शपथ अन्य 100 व्यक्तियों से करवाने के साथ साथ स्वच्छता के लिए वर्ष में 100 घंटे दें, इसके लिए सतत प्रयास करने की शपथ दिलाई।  इस शपथ के अनुसरण से स्वच्छता की तरफ बढाया हम सबका एक कदम पूरे भारत देश को स्वच्छ बनाने में सहायक होगा। महाप्रबंधक ने प्लास्टिक प्रदुषण रोकने के बारे में भी शपथ दिलाई कि हम  एकल उपयोगी प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे। हम दूसरों को भी प्लास्टिक प्रदूषण के बारे में शिक्षित करेंगे जिससे यह एक अतीत की चीज बन जाए। यदि बहुत आवश्यकता हुई तो हम सिर्फ रिसायकल योग्य प्लास्टिक से बनी वस्तुओं का ही उपयोग करेंगे।
        पुणे के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भी स्वच्छता शपथ  कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा ने स्वच्छता सम्बंधी  शपथ दिलाई। इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रकाश उपाध्याय, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय सिंह दडस सहित कई अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे। मंडल के विभिन्न स्टेशनों,डिपो, कार्यालयों में भी स्वच्छता शपथ का आयोजन किया गया।
इस अभियान के दौरान  स्वच्छ जागरूकता (प्रतिज्ञा), स्वच्छ समन्वय, स्वच्छ स्टेशन, स्वच्छ रेल गाड़ी (ट्रेनें ) स्वच्छ परिसर (परिचालित क्षेत्र),  स्वच्छ आहार  (खाद्य पदार्थ ), स्वच्छ नीर (पेयजल )  जैसी  विभिन्न गतिविधियों का  संचालन होगा। स्वच्छ प्रसाधन (शौचालय ),  स्वच्छ प्रतियोगिता आदि इन गतिविधियों में  रेलवे के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ –साथ  विभिन्न गैर सरकारी संगठन , सामाजिक संगठन, सामाजिक कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ