पुणे, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
मुंबई से पुणे आ रही इंदौर एक्सप्रेस के दो डिब्बे सोमवार की सुबह करीब आठ बजे लोनावला रेलवे स्टेशन से पहले पटरी से उतर गए। हालांकि, ट्रेन की रफ्तार कम होने से बड़ा हादसा होने से टल गया। घटना प्लेटफार्म नंबर एक के पास हुई है।
सेंट्रल रेलवे की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। इंदौर एक्सप्रेस सुबह 7:57 बजे लोनावला रेलवे स्टेशन पर आ रही थी। उस समय अंतिम दो कोच (सामान्य) पटरी से उतर गए।
ट्रेन पुणे से सटे दौंड से इंदौर के लिए जाने होने वाली थी। 22 बोगी की इस ट्रेन में से लास्ट की दो बोगी पटरी से उतरी हैं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे रिलीफ वैन पहुंच गई है। इस हादसे के कारण इस रूट से होकर जाने वाली कई अन्य ट्रेन प्रभावित हो गई हैं।

0 टिप्पणियाँ