मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा पथनाटक के माध्यम से की गई कोरोना के प्रति जनजागृति

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

‘जीवनावश्यक वस्तू घेताना जीवन टिकेल याचा विचार करा; गर्दी टाळा जागर करोनाचा, जागर लसीकरणाचा’ नारे के माध्यम से गणराय सहित सभी देवी-देवताओं के पास सामाजिक जागृति की अपील करनेवाली पथनाटिका पुणे जिला शिक्षण मंडल के हड़पसर स्थित अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत करते हुए कोरोना के प्रति जनजागृती की गई। 
महाविद्यालय के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष व पुणे जिला शिक्षण मंडल स्थापना दिन के अवसर पर महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियों के तहत उक्त पथनाटिका का प्रस्तुतिकरण प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके की संकल्पना से कोरोना के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए शहर के विभिन्न हिस्सों में किया जाएगा।
पथनाटक का संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक प्राध्यापक डॉ.सविता कुलकर्णी द्वारा किया गया। पथनाटक को स्वामीराज भिसे व सतीश मुले का मार्गदर्शन मिला। आरती कुंभार, चैतन्य काकडे, प्रसाद मालशिकारे, भाग्यश्री मुलगे, श्रुती रणदिवे, सुखदा नागरिलक, प्रियंका सालुंके, शारोन श्रीसुंदर आदि छात्रों ने इस नाटिका में भाग लेकर सामाजिक जागृति करने की पहल की है।
उपप्राचार्य डॉ.प्रशांत मुले, डॉ. अनंत माने, व्यावसायिक विभाग के उपप्राचार्य अनिल जगताप, काकासाहेब थोरात, प्रभारी अधीक्षक धनंजय बागडे आदि ने इस पथनाटिका में अपना सहयोग दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ