मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय की ओर से सैनिकों के लिए किया गया रक्त संकलन

हड़पसर, सितंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे जिला शिक्षण मंडल के स्थापना दिन व संस्था के हड़पसर स्थित अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष के अवसर पर मगर महाविद्यालय के राष्ट्रीय छात्र सेना एन.सी.सी. व सशस्त्र सेना वैद्यकीय महाविद्यालय (ए. एफ.एम. सी.) द्वारा संयुक्त रूप से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया था, उक्त रक्तदान शिविर में 75 रक्तदाताओं ने रक्त दान किया।
पुणे जिला शिक्षण मंडल के अध्यक्ष व महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार के नेतृत्व में प्रगति की राह चलते हुए कॉलेज लगातार सामाजिक उद्यमिता को विकसित करने का प्रयास कर रहा है, इसलिए संस्था के मानद सचिव एडवोकेट संदीप कदम, उपाध्यक्ष राजेंद्र घाडगे, सह सचिव प्रशासन ए .एम .जाधव, उपसचिव एल. एम. पवार, कोषाध्यक्ष मोहनराव देशमुख का मार्गदर्शन मिल रहा है। यह जानकारी अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके ने दी। 
यह रक्तदान सैनिकों के लिए है, इसलिए यह देश की बहुत बड़ी सेवा है। यह भावना शिविर के संयोजक सहयोगी एन.सी.सी. ऑफिसर डॉ. धीरज देशमुख ने व्यक्त की। रक्तदान शिविर के संयोजन में उपप्राचार्य डॉ. प्रशांत मुले, डॉ. अनंत माने, व्यावसायिक विभाग के उपप्राचार्य अनिल जगताप, काकासाहेब थोरात, प्रभारी अधीक्षक धनंजय बागडे का बहुमूल्य सहयोग मिला।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ