मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 102.4 करोड़ से अधिक टीके प्रदान किये गए

राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी भी 10.78 करोड़ से अधिक अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें मौजूद हैं

     केंद्र सरकार देशभर में कोविड-19 टीकाकरण का दायरा विस्तृत करने और लोगों को टीके लगाने की गति को तेज करने के लिये प्रतिबद्ध है। कोविड-19 के टीके को सभी के लिए उपलब्ध कराने के लिए नया चरण 21 जून 2021 से शुरू किया गया था। टीकाकरण अभियान की रफ्तार को अधिक से अधिक टीके की उपलब्धता के जरिये बढ़ाया गया है। इसके तहत राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को टीके की उपलब्धता के बारे में पूर्व सूचना प्रदान की जाती हैताकि वे बेहतर योजना के साथ टीके लगाने का बंदोबस्त कर सकें और टीके की आपूर्ति श्रृंखला को दुरुस्त किया जा सके।

    देशव्यापी टीकाकरण अभियान के हिस्से के रूप में केंद्र सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क कोविड टीके प्रदान करके उन्हें पूर्ण सहयोग दे रही है। टीके की सर्व-उपलब्धता के नये चरण मेंकेंद्र सरकार टीका निर्माताओं से 75 प्रतिशत टीके खरीदकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को नि:शुल्क प्रदान करेगी।

टीके की खुराकें

(20 अक्टूबर, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

1,02,48,12,565

शेष टीके

10,78,72,110

 

    केंद्र सरकार द्वारा अब तक निःशुल्क और सीधे राज्य सरकार खरीद माध्यमों से टीके की 102.4 करोड़ से अधिक (1,02,48,12,565) खुराकें राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को उपलब्ध कराई गई हैं। अभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास कोविड-19 टीके की 10.78 करोड़ से अधिक (10,78,72,110अतिरिक्त और बिना इस्तेमाल हुई खुराकें उपलब्‍ध हैजिन्हें लगाया जाना है।


कोविड-19 अपडेट

-राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के अंतर्गत अब तक 99.12 करोड़ वैक्सीन की खुराकें लगाई गई हैं

बीते चौबीस घंटे में 14,623 नए मामले सामने आए.

-स्वस्थ होने की दर वर्तमान में 98.15 प्रतिशत। मार्च 2020 के बाद से सबसे अधिक.

-पिछले 24 घंटों के दौरान 19,446 रोगी स्वस्थ हुएदेश भर में अभी तक कुल 3,34,78,247 मरीज स्वस्थ हुए.

-सक्रिय मामले कुल मामलों के प्रतिशत से कम हैं,वर्तमान में 0.52 प्रतिशत,मार्च 2020 के बाद से सबसे कम.

-भारत में वर्तमान में 1,78,098 सक्रिय मामले हैं,229 दिनों में सबसे कम.

-साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.34 प्रतिशत हैपिछले 117 दिनों से 3 प्रतिशत से कम है.

-दैनिक पॉजिटिविटी दर 1.10 प्रतिशत है,पिछले 51 दिनों से 3 प्रतिशत से कम

अभी तक कुल 59.44 करोड़ जांचें की जा चुकी हैं.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ