मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक दिए जाने की ऐतिहासिक उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए 100 स्मारकों को तिरंगे के रंग से जगमगाया

 मुख्य बिंदु :
  • स्मारक को तिरंगे के रंगों की रोशनी से सजाना कोरोना योद्धाओं – टीकाकरण कर्मियोंसफाई कर्मचारीपैरामेडिकलसहायक कर्मचारीपुलिस कर्मियों के प्रति आभार की अभिव्यक्ति है
  • तिरंगे के रंगों की रोशनी में जगमगाए 100 स्मारकों में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल भी शामिल हैं
    भारत द्वारा दुनिया के सबसे बड़े और सबसे तेज टीकाकरण अभियान में से एक में लोगों को कोविड-19 की 100 करोड़ खुराक देने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के साथ, संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाला भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) देश भर में 100  स्मारकों को तिरंगे के रंग में रोशन कर रहा है। ऐसा उन कोरोना योद्धाओं के सम्मान और कृतज्ञता के प्रतीक के रूप में किया जा रहा है जिन्होंने कोविड महामारी के खिलाफ लड़ाई में अथक योगदान दिया है।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0013HIX.jpg

हुमायूं का मकबरा

तिरंगे के रंगों में रोशन किए जा रहे 100 स्मारकों में यूनेस्को के विश्व धरोहर स्थल - दिल्ली में लाल किलाहुमायूं का मकबरा और कुतुबमीनारउत्तर प्रदेश में आगरा का किला और फतेहपुर सीकरी,  ओडिशा में कोणार्क मंदिरतमिलनाडु में ममल्लापुरम रथ मंदिरगोवा में सेंट फ्रांसिस ऑफ असीसी चर्चमध्य प्रदेश में खजुराहोराजस्थान में चित्तौड़ और कुंभलगढ़ के किलेबिहार में प्राचीन नालंदा विश्वविद्यालय के अवशेष और गुजरात में धोलावीरा (हाल ही में विश्व विरासत का दर्जा दिया गया) शामिल हैं।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image0020EQT.jpg

कोणार्क का सूर्य मंदिर

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003LWXL.jpg

लाल किला

    भारत के कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक देने का ऐतिहासिक मुकाम हासिल करने के उपलक्ष्य और महामारी का प्रभावी ढंग से निपटने और मानव जाति के लिये अपनी निस्वार्थ सेवाओं के माध्यम से देश की मदद करने के लिए अपने कर्तव्य से परे काम करने वाले कोरोना योद्धाओं – टीकाकरण कर्मियोंस्वच्छता कर्मचारीपैरामेडिकलसहायक कर्मचारीपुलिस कर्मियों आदि के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए 100 स्मारक 21 अक्टूबर, 2021 की रात को तिरंगे के रंगों में जगमगाते रहेंगे।

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004TJ08.jpg

खजुराहो

टीकाकरण ने कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने और तीसरी लहर को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है और कोविड-19 टीके की 100 करोड़ खुराक देने के बाद भारत चीन के साथ एक अरब खुराक देने वाला दुनिया में केवल दूसरा देश बन गया है।

तिरंगे की रोशनी के लिए चिन्हित किए गए 100 स्मारकों की सूची देखने के लिए कृपया क्लिक करें

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ