रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) युवक आघाडी पश्चिम महाराष्ट्र के कार्याध्यक्ष निलेश आल्हाट का जनसेवा संपर्क कार्यालय उद्घाटित
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) युवक आघाडी पश्चिम महाराष्ट्र के कार्याध्यक्ष निलेश आल्हाट के जनसेवा संपर्क कार्यालय का उद्घाटन करते हुए रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले।
पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) का हर कार्यकर्ता हमेशा लोकाभिमुख कार्य करने की पहल करता है। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) आम जनता का साथी है। आम जनता की मूलभूत समस्याएं, उनको आनेवाली दिक्कतों से राहत देने में हमारी पार्टी अहम भूमिका निभाती है। हम चुनाव को सामने रखकर काम नहीं करते हैं जनता की सेवा में पूर्ण रूप से हमारी पार्टी रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) और उसका कार्यकर्ता समर्पित है। निलेश आल्हाट का सामाजिक कार्यों में बहुत बड़ा योगदान है। आम जनता के साथ निलेश आल्हाट का गहरा रिश्ता है। यह विचार रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने व्यक्त किए।
रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) युवक आघाडी पश्चिम महाराष्ट्र के कार्याध्यक्ष निलेश आल्हाट के जनसेवा संपर्क कार्यालय का उद्घाटन रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले के शुभहाथों किया गया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) पश्चिम महाराष्ट्र के महासचिव असित गांगुर्डे, महाराष्ट्र प्रदेश सचिव बालासाहब जानराव, ब्राह्मण आघाडी अध्यक्ष एडवोकेट मंदार जोशी, युवती आघाडी पुणे शहर की उपाध्यक्ष रिना आल्हाट, भिमराव चलवादी, एडवोकेट अमित पाडले के साथ अन्य पदाधिकारीगण व कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले ने अपने शायराना अंदाज को बरकरार रखते हुए निलेश आल्हाट पर यह कविता पेश की कि ‘निलेश ने घातली मला निळी पट्टी आणि तुझी अनं माझी जमली गट्टी आता लवकरच करु विरोधकांची सुट्टी....!!’
0 टिप्पणियाँ