मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रभाग क्रमांक 26 के नए मतदाता जनसंपर्क कार्यालय से पहचानपत्र लेकर जाएं

भाजपा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी सेल के अध्यक्ष संजय सातव द्वारा अपील
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी सेल के अध्यक्ष संजय सातव के जनसंपर्क कार्यालय में प्रभाग क्रमांक 26 में नए मतदाता पंजीकरण व मतदाता सूची दुरुस्ती अभियान का आयोजन किया गया था, जिसे नागरिकों ने बहुत अच्छा प्रतिसाद दिया था। नए मतदाता पंजीकरण एवं मतदाता सूची दुरुस्ती अभियान में जिन्होंने भाग लेकर उक्त मुहिम का लाभ उठाया है उनके मतदान पहचानपत्र संजय सातव के जनसंपर्क कार्यालय में उपलब्ध कराए गए हैं। नागरिकों से अनुरोध है कि कृपया वे जनसंपर्क कार्यालय में आकर अपने पहचान पत्र लेकर जाएं। यह अपील नागरिकों से भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी सेल के अध्यक्ष संजय सातव ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ