पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
रेल प्रशासन ने पुणे-भगत की कोठी के बीच साप्ताहिक त्यौहार विशेष एक्सप्रेस गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी सं. 01249 पुणे-भगत की कोठी साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 22 अक्टूबर से 19 नवंबर तक प्रति शुक्रवार को पुणे से 20.10 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.55 बजे भगत की कोठी पहुंचेगी।
गाड़ी सं. 01250 भगत की कोठी-पुणे साप्ताहिक विशेष एक्सप्रेस 23 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रति शनिवार को भगत की कोठी से 22.20 बजे रवाना होकर अगले दिन 19.05 बजे पुणे पहुंचेगी।
रास्ते में यह गाड़ी लोनावला, कल्याण, वसई रोड, सूरत, वडोदरा, अहमदाबाद, मेहसाणा, पालनपुर, भिलड़ी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़, भीनमाल, मोदरन, जालोर, मोकलसर, समधरी तथा लूनी स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी में एक सेकंड एसी, 4 एसी थ्री 11 स्लीपर तथा 6 सेकंड सीटिंग कोच होंगे। गाड़ी संख्या 01249 की बुकिंग 18 अक्टूबर से शुरू होगी।
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है, जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंस, सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें।
उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ। यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ