मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बंटर स्कूल में चारों ओर झाड़ियां और घास की हो रही है वृद्धि : स्कूल परिसर को जल्द से जल्द किया जाए साफ-सुथरा

शिवसेना के हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर द्वारा महानगरपालिका प्रशासन से मांग
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

प्रभाग क्रमांक 23 हड़पसर गाड़ीतल पर स्थित पुणे महानगरपालिका के सबसे बड़ा शिक्षा संकुल बंटर स्कूल परिसर के खेल के मैदान में पेड़ों, झाड़ियों और घास की बड़ी मात्रा में वृद्धि हो गई है। पुणे महानगरपालिका के यहां छह से सात स्कूल हैं। हालांकि मैदान पर फैली हुई झाड़ियों और घास को हटाकर जितनी जल्दी हो सके बंटर स्कूल परिसर के खेल के मैदान को साफ करना चाहिए। यह मांग पुणे महानगरपालिका प्रशासन से शिवसेना के हड़पसर उपविभागप्रमुख महेंद्र बनकर ने की है। 
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि फिलहाल स्कूल बंद होने के बावजूद यहां पुणे महानगरपालिका का टीकाकरण केंद्र चल रहा है। टीकाकरण केंद्र में हर दिन सैकड़ों नागरिकों का आना-जाना होता है। युवा और बच्चे मैदान में क्रिकेट खेलते हैं साथ ही क्षेत्र के नागरिक सुबह- शाम वॉक के लिए आते हैं, लेकिन मैदान में पेड़ और घास के अधिक होने के कारण बच्चे क्रिकेट और अन्य खेल नहीं खेल पा रहे हैं। 
मॉर्निंग वॉक के लिए आनेवाले नागरिकों को सांप व अन्य कीड़ों का डर सता रहा है। बंटर स्कूल परिसर के मैदान में एक अनाथालय घरटं प्रकल्प भी है। मॉर्निंग वॉक के लिए आनेवाले और टीकाकरण केंद्र में आनेवालों को खतरा निर्माण हुआ है।
शिवसेना के हड़पसर उपविभाग प्रमुख महेंद्र बनकर ने पुणे महानगरपालिका प्रशासन से सवाल पूछा है कि बंटर स्कूल परिसर में पेड़ों और झाड़ियों की अतिवृद्धि के कारण मच्छर और अन्य कीड़े बड़े पैमाने पर फैल रहे हैं। मैदान के सामने ही पुणे महानगरपालिका की आरोग्य (स्वास्थ्य) कोठी है फिर भी यहां के अधिकारियों को मैदान में पेड़ों, झाड़ियों और घास की बड़ी मात्रा में हुई वृद्धि दिखाई नहीं दे रही है? झाड़ियों और घास को हटाकर जल्द से जल्द बंटर स्कूल परिसर को साफ-सुथरा नहीं किया गया तो शिवसेना कानूनी तरीके से आंदोलन करेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ