मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुंबई-फैजाबाद और मुंबई-काकीनाडा पोर्ट स्पेशल ट्रेनें संशोधित संरचना के साथ चलेंगी

मुंबई, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेलवे ने निम्नलिखित स्पेशल ट्रेनों की संरचना में परिवर्तन करने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 01067/01068 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-फैजाबाद जंक्शन सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन एक एसी-2 टियर, एक एसी-3 टियर इकोनॉमी, पांच एसी-3 टियर, 10 स्लीपर क्लास, 3 सेकेंड सीटिंग  की संशोधित संरचना के साथ चलेगी। लोकमान्य तिलक टर्मिनस दिनांक 5.2.2022 और पूर्व फैजाबाद जं. 6.2.2022 से प्रभावी होगी।
गाड़ी संख्या 07222/07221 लोकमान्य तिलक टर्मिनस- काकीनाडा पोर्ट स्पेशल ट्रेन 1, प्रथम एसी, 2, एसी-2 टियर, 5, एसी-3 टियर, 7 शयनयान श्रेणी, 3 द्वितीय सीटिंग दिनांक 11.11.2021 से लोकमान्य तिलक टर्मिनस से और काकीनाडा पोर्ट से  10.11.2021 से संशोधित संयोजन के साथ चलाई जाएगी।  
केवल कन्फर्म टिकट वाले यात्रियों को ही बोर्डिंग, यात्रा और गंतव्य पर सभी मानदंडों, कोविड-19 से संबंधित एसओपी का पालन करते हुए इन विशेष ट्रेनों में चढ़ने की अनुमति है।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ