मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दस दिवसीय नि:शुल्क फूट थेरेपी शिविर सम्पन्न

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

भारतीय जनता पार्टी, स्मितसेवा फाउंडेशन व वर्धमान टाउनशिप द्वारा संयुक्त रूप से दस दिवसीय नि:शुल्क फूट थेरेपी शिविर का आयोजन भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष योगेश टिलेकर, पुणे शहर अध्यक्ष जगदीश मुलीक, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष योगेश पिंगले, हड़पसर विधानसभा अध्यक्ष संदीप दलवी के मार्गदर्शन में भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की उपाध्यक्षा व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड द्वारा किया गया।
इस अवसर पर प्रमुख अतिथि के रूप में सिद्धिविनायक क्लीनिक के डॉ. निलेश आबनावे, डी-3 सोशल क्लब के स्वप्निल पाटिल, गणेश वाघ, सुनील थोरात, महेश ससाणे, निखिल शिंदे, डॉ. अशोक सोरगावी, शोभा लगड आदि अतिथिगण उपस्थित थे। 
दस दिवसीय नि:शुल्क फूट थेरेपी शिविर के आयोजन में वर्धमान सोसाइटी के चेयरमैन महेश पवार, इकबाल तांबोली, गणेश लगड, अरविंद खरमारे, मधुकर यादव, चंद्रकांत मादुसकर, सागर वाणी, ओमप्रकाश राठोड, मदन लंगडे, सरस्वती थापा, त्रिशाला का अमूल्य योगदान रहा है। इससे पहले फूट थेरेपी शिविर का आयोजन स्वप्नपूर्ती सोसाइटी,   श्रावणधारा सोसाइटी, सिपंल   पार्क आदि सोसाइटियों में भी  किया गया था। 
इस उत्कृष्ट सामाजिक शिविर की शुरुआत स्टार हेल्थ वेलनेस सेंटर की माधुरी कामठे के सहयोग से की गई, जो मुफ्त चिकित्सा सेवाएं प्रदान करती हैं। आज की बदलती लाइफ स्टाइल के कारण हमारे जीवन में बीमारियों के  मामले काफी बढ़ गए हैं। ऐसे समय में यह थेरेपी बहुत काम आएगी। यह थेरेपी रक्त प्रवाह को बढ़ाती है और कई बीमारियों पर अंकुश लगाती है। 
यह जानकारी शिविर की आयोजिका भाजपा ओबीसी मोर्चा पुणे शहर की उपाध्यक्षा व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता गायकवाड ने दी है। 
नि:शुल्क फूट थेरेपी शिविर को सफल बनाने के लिए स्मितसेवा फाउंडेशन के सदस्य गणेश डांगमाली, काशीनाथ भुजबल, संगीता पाटिल, विजया भूमकर, मोहिनी शिंदे, मोनाली हिंगणे, शोभा डावरे, सागर ने अमूल्य  योगदान दिया। कार्यक्रम का   सूत्र-संचालन सुजाता गायकवाड और आभार प्रदर्शन संगीता बोराटे ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ