पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)
पुणे रेल मंडल ने 16 से 30 सितंबर 2021 तक स्वच्छता पखवाड़ा मनाते हुए स्वच्छता अभियान शुरू किया ताकि मंडल के सभी स्थानों पर साफ-सफाई में सुधार दृश्यमान हो। मध्य रेल के महाप्रबंधक श्री अनिल कुमार लाहोटी द्वारा मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में 16 सितंबर को मिरज स्टेशन पर मंडल के अधिकारियों और कर्मचारियों को ‘स्वच्छता शपथ’ दिलाने के साथ ही मंडल पर स्वच्छता पखवाड़े की शुरुआत की गई। मंडल कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को अपर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती नीलम चंद्रा द्वारा एवं स्टेशनों, डिपो में स्टेशन मास्टर, डिपो इन्चार्ज ने कर्मचारियों सहित सफाई कर्मचारियों को अपने-अपने कार्यस्थलों पर स्वच्छता के प्रति जागरूकता लाने की शपथ दिलाई।
पन्द्रह दिन तक चले इस अभियान के दौरान मंडल पर स्वच्छता से संबंधित विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया गया। प्रतिदिन एक विशेष संकल्पना के साथ इसे किया गया जिसमें स्वच्छता संवाद, स्वच्छ स्टेशन (क्लीन स्टेशन), स्वच्छ रेल गाड़ी (स्वच्छ ट्रेनें), स्वच्छ परिसर, स्वच्छ आहार (स्वच्छ खाद्य पदार्थ), स्वच्छ जल, स्वच्छ प्रसाधन (स्वच्छ शौचालय) और स्वच्छता प्रतियोगिता आदि शामिल किए गए। रेलवे अधिकारियों के साथ-साथ गैर सरकारी संगठनों, सामाजिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता गतिविधियों में भाग लिया। मंडल के पुणे, कोल्हापुर, मिरज, सांगली, कराड़, चिंचवड, कई छोटे-बड़े स्टेशनों सहित पुणे में ताड़ीवाला रोड, घोरपड़ी स्थित रेलवे कॉलोनी, घोरपड़ी कोचिंग मेंटेनेंस कॉम्प्लेक्स में स्वच्छता रैली, पोस्टर्स, बैनर्स प्रदर्शन, वृक्षारोपण, श्रमदान कर गहन सफाई का कार्य किया गया।
पुणे रेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संजय आठवले एवं वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजयसिंह दडस ने ताड़ीवाला रोड स्थित कॉलोनी में निवासियों तथा कर्मचारियों के साथ संवाद कर ‘स्वच्छ परिसर’ थीम पर जरूरी निर्देश दिए।
रेलगाड़ियों की पैंट्री कार, स्टेशनों पर स्थित वेंडिंग इकाइयां, रेल अस्पताल, रनिंग रूम पैंट्री, घोरपड़ी कोचिंग डिपो आदि जगहों पर सफाई एवं सैनिटेशन किया गया। पैंट्रियों में उपयोग की जानेवाली खाद्यसामग्री तथा बननेवाले खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की गई।
घोरपड़ी डीजल शेड की टीम ने एक अच्छी शुरुआत करते हुए स्वच्छता पखवाड़े में डीजल इंजिन पर महात्मा गाँधी तथा चरखे की छवि के साथ ‘स्वच्छता ही सेवा’ संदेश की पेंटिंग बनाकर इसे ट्रेनों में लगाया गया। इसके अलावा मुंबई से कोयना एक्सप्रेस में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती तथा आजादी का अमृत महोत्सव पर मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक बी. के. दादाभोय तथा प्रधान मुख्य यांत्रिक इंजीनियर ए.के. गुप्ता की प्रमुख उपस्थिति में स्वच्छता के संदेशवाहक के रूप में लगाकर कोल्हापुर के लिए रवाना किया गया। डीजल इंजिन पर बनाए गए इस स्वच्छता संदेश को पढ़कर ज्यादा से ज्यादा लोग प्रेरित एवं जागरूक होकर स्वच्छता के महत्त्व को समझेंगे।
2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर पुणे मंडल के विभिन्न रेलवे स्टेशनों, ट्रेनों, कार्यालयों, कॉलोनियों, रेल अस्पतालों, फूड स्टॉल आदि में गहन स्वच्छता अभियान चलाया गया ख पखवाड़े के दौरान मंडल के सभी अधिकारियों,कर्मचारियों तथा यात्रियों ने सफाई अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर इसे सफल बनाया। सभी आयोजनों के दौरान कोविड -19 के सभी प्रोटोकॉल का पालन किया गया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ