मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

डीआरडीओ की नौसेना विज्ञान एवं तकनीकी प्रयोगशाला में डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थल का किया गया उद्घाटन

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/DefFEB1.jpg
    भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की 90 वीं जयंती के अवसर पर और आज़ादी का अमृत महोत्सवमनाने के लिए 15 अक्टूबर, 2021 को नौसेना विज्ञान और प्रौद्योगिकी प्रयोगशाला (एनएसटीएल)विशाखापत्तनम में 'डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्रेरणा स्थलका उद्घाटन किया गया। एनएसटीएल रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की प्रमुख नौसैनिक अनुसंधान प्रयोगशाला है। डॉ. समीर वी कामतमहानिदेशक (नौसेना प्रणाली और सामग्री)डीआरडीओ ने डॉ. कलाम की प्रतिमा का अनावरण किया।
    इस अवसर पर एनएसटीएल उत्पादों वरुणास्त्रटॉरपीडो एडवांस्ड लाइट (टीएएल) एवं मारीच डिकॉय को कार्यक्रम स्थल पर प्रदर्शित किया जा रहा है।
    'आजादी का अमृत महोत्सवके अंतर्गत डीआरडीओ अनुसंधान एवं विकास के महत्व को उजागर करने और आम जनता के बीच जागरूकता बढ़ाने तथा विशेष रूप से युवा दिमाग को प्रेरित करने की दिशा में विभिन्न पहल कर रहा है। डॉ. कलाम का प्रेरणा स्थल डॉ. कलाम के जीवन और उनकी ईमानदार उपलब्धियों से लोगों को विशेष रूप से युवा मन को प्रेरित करेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ