मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हर व्यक्ति को स्वच्छता के महत्व को समझकर साफ-सफाई पर जोर देना चाहिए : संजय सातव

महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके स्वच्छता अभियान की शुरूआत करते हुए भाजपा हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी सेल के अध्यक्ष संजय सातव, पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य अधिकारी एस. आय. वसंतराव ससाणे, पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग के स्वच्छता कर्मचारी, साथ में अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल से शुरू किया गया स्वच्छता अभियान हमारे देश की आत्मा है। स्वच्छता हीरो बनकर हमें इस स्वच्छता अभियान में अहम भूमिका निभाते हुए सभी देशवासियों को एकजुट होकर अपना-अपना योगदान देना चाहिए। स्वच्छता मनुष्य के जीवन में न सिर्फ सहायता करती है बल्कि मन को शांत रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। मनुष्य के जीवन में स्वच्छता का अनन्य साधारण महत्व है, इसलिए हर व्यक्ति को स्वच्छता के महत्व को समझना चाहिए और साफ-सफाई रखने पर जोर देना चाहिए। यह अपील भारतीय जनता पार्टी हड़पसर विधानसभा मतदार संघ ओबीसी सेल के अध्यक्ष संजय सातव ने की है।
‘महात्मा गांधी जयंती स्वच्छता अभियान’ के अंतर्गत पखवाड़ा अभियान की शुरूआत जेएसपीएम कॉलेज रोड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके की गई, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां जेएसपीएम कॉलेज के प्राचार्य प्रा.वसंत बुगडे, पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य अधिकारी एस.आय. वसंतराव ससाणे, पडसलगी, लहु शिंदे, बावकर, रघुनाथ अडागले, गणेश सावंत, विष्णु भोग व जेएसपीएम कॉलेज व पुणे महानगरपालिका स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, विविध सोसाइटियों के चेयरमैन व युवा स्वच्छता अभियान में  शामिल हुए। 
आगे बोलते हुए संजय सातव ने कहा कि जिस तरह हम   अपने-अपने घरों की स्वच्छता का विशेष रूप से ध्यान रखते हैं, उसी तरह हमें अपने-अपने घरों के चारों ओर के परिसर की स्वच्छता का भी ध्यान रखना चाहिए। अपना स्वास्थ्य स्वस्थ व निरोगी रहे, इसलिए अपने परिसर को साफ-सुथरा रखना बहुत जरूरी है  क्योंकि गंदगी कई बीमारियों को पैदा करती है और मनुष्य के जीवन में बाधा लाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ