मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

समाजसेविका नीता भोसले को ‘लोककल्याण भूषण’ पुरस्कार प्रदान

    समाजसेविका निता भोसले को ‘लोककल्याण भूषण-2021 पुरस्कार’ प्रदान करते हुए पूर्व जलसंपदा राज्यमंत्री विजय शिवतारे, साथ में लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

राजाभाऊ होले पूरी लगन, निष्ठा व प्रामाणिक रूप से लोककल्याण प्रतिष्ठान के माध्यम से आम जनता की निरंतर सेवा कर रहे हैं। समाज की सेवा करने में उनका बहुत बड़ा योगदान है। वंचितों की उन्नति हेतु हमेशा से ही वे बहुमूल्य योगदान देते आ रहे हैं। सभी को राजाभाऊ होले के पीछे खड़ा होना चाहिए। यह अपील पूर्व जलसंपदा राज्यमंत्री विजय शिवतारे ने आम जनता से की।
लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से दिया जानेवाला ‘लोककल्याण भूषण-2021 पुरस्कार’ इस साल समाजसेविका नीता भोसले को पूर्व जलसंपदा राज्यमंत्री विजय शिवतारे के शुभ हाथों दिया गया और लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने मानपत्र प्रदान किया, तब आयोजित समारोह में वे बोल रहे थे। यहां व्यासपीठ पर श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना के उपाध्यक्ष विकास रासकर,  शिवसेना पुणे शहर समन्वयक बाजीराव सायकर, पुरंदर हवेली विधानसभा उपाध्यक्ष महेश हरपले, युवासेना उपजिला प्रमुख शादाब मुलाणी, महिला आघाडी शहर समन्वयक प्रा. विद्या होडे, फुरसुंगी प्रभाग प्रमुख बालासाहेब हरपले, संदीप गद्रे, पंकज भारती, राहुल पवार, पांडुरंग शेंडे, अविनाश गोडसे, अंकुश थोपटे आदि अतिथिगण उपस्थित थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री विजय शिवतारे को प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले के शुभ हाथों लोककल्याण गौरव स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही लोककल्याण  प्रतिष्ठान के पूर्व सचिव सचिन गायकवाड का सीरम कंपनी के यूनियन संचालक पद पर चुने जाने पर विजय शिवतारे के हाथों से नागरी सम्मान किया गया।
पुरस्कार का जवाब देते हुए समाजसेविका नीता भोसले ने कहा कि लोककल्याण भूषण पुरस्कार यह समाज कल्याण के लिए वरदान है। वरिष्ठों की सेवा के लिए कड़ी मेहनत करूंगी। यह पुरस्कार सामाज की सेवा करने के लिए मुझे उत्साह व प्रेरणा देता रहेगा। 
समारोह के अध्यक्ष श्रीनाथ म्हस्कोबा साखर कारखाना के उपाध्यक्ष विकास रासकर ने कहा कि समाज सेवा के लिए पैसा महत्वपूर्ण नहीं है बल्कि ईमानदार इरादे और सामाजिक प्रतिबद्धता की भावना महत्वपूर्ण है, जो लोककल्याण प्रतिष्ठान के माध्यम से सेवा कार्य कर राजाभाऊ होले ने सिद्ध किया है। 
समारोह का सूत्र-संचालन प्रदीप जगताप, प्रास्ताविक उपाध्यक्ष दिलीप भामे और आभार प्रदर्शन कार्याध्यक्ष हरिश्चंद्र कुलकर्णी ने किया। समारोह को सफल बनाने के लिए प्रतिष्ठान के सचिव विनोद सातव, इंद्रपाल हत्तरसंग, प्रभाकर शिंदे, जनार्दन चव्हाण, चंद्रकांत वाघमारे, प्रवीण होले आदि सहित प्रतिष्ठान के  सदस्यों ने अथक परिश्रम किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ