समाजसेविका नीता भोसले
हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)लोककल्याण प्रतिष्ठान की ओर से दिया जानेवाला ‘लोककल्याण भूषण’ पुरस्कार सामाजिक क्षेत्र में अहम भूमिका एवं बहुमूल्य योगदान देनेवाली समाजसेविका नीता भोसले को घोषित किया गया है। दिनांक 14 अक्टूबर गुरूवार की रात 8 बजे तुकाईदर्शन में आयोजित समारोह में महाराष्ट्र राज्य के पूर्व जलसंपदा राज्यमंत्री विजय शिवतारे के शुभहाथों नीता भोसले को 19 वां ‘लोककल्याण भूषण’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। यह जानकारी लोककल्याण प्रतिष्ठान के अध्यक्ष राजाभाऊ होले ने दी है।
0 टिप्पणियाँ