मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यशवंत ग्राहक आधार प्रतिष्ठान के हवेली तालुका अध्यक्ष पद पर अशोकराव आव्हाले का किया गया चयन

श्री अशोकराव आव्हाले 
हवेली तालुका अध्यक्ष 
यशवंत ग्राहक आधार प्रतिष्ठान, महाराष्ट्र प्रदेश

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

यशवंत ग्राहक आधार प्रतिष्ठान के हवेली तालुका अध्यक्ष पद पर अशोकराव आव्हाले का चयन किया गया है। हाल ही में पुणे में यशवंत ग्राहक आधार प्रतिष्ठान की बैठक हुई। इस बैठक में शहर, तालुका, पुणे जिला कार्यकारिणी का चयन किया गया। इस समय अशोक आव्हाले को हवेली तालुका के अध्यक्ष के रूप में चुना गया। अशोकराव आव्हाले को नियुक्ति पत्र यशवंत ग्राहक आधार प्रतिष्ठान महाराष्ट्र प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यकांत गवली ने सौंपा। इस अवसर पर यहां महिला अध्यक्ष अनीता गवली, स्मिता गायकवाड, महेंद्र बनकर, दिलीप भोसले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
यशवंत ग्राहक आधार प्रतिष्ठान महाराष्ट्र प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष सूर्यकांत गवली ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आजकल उपभोक्ताओं को ठगा जा रहा है, यह धोखाधड़ी कहीं तो रुकनी चाहिए। उपभोक्ता धोखाधड़ी को रोकने के लिए यशवंत ग्राहक आधार प्रतिष्ठान की स्थापना की गई है। पूरे महाराष्ट्र प्रदेश में संगठन का काम चल रहा है। अशोकराव आव्हाले ने पहले राष्ट्रवादी ग्राहक उपभोक्ता संरक्षण समिति के तालुका अध्यक्ष के रूप में कार्य किया है। उनके अनुभव के आधार पर उन्हें चुना गया है।
नवनियुक्त हवेली तालुका के अध्यक्ष अशोकराव आव्हाले ने कहा कि वह लोगों को उपभोक्ता कानून का ज्ञान देने के लिए हवेली तालुका के हर गांव में शाखाएं शुरू करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ