देवी दुर्गा की आराधना का नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव आज से धार्मिक श्रद्धा और उल्लास के साथ शुरु हो रहा है। नवरात्रि के दौरान मॉं दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाती है। पहले दिन देवी दुर्गा की शैल पुत्री के रूप में उपासना होती है। आज से शारदीय नवरात्र शुरू हो गए हैं। नवरात्रि के साथ ही देश में त्यौहारों का मौसम शुरु हो जाता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट में कहा है कि आगामी दिन जगत जननी मॉं की आराधना में स्वयं को समर्पित करने के लिये हैं। प्रधानमंत्री ने कामना की कि नवरात्रि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में अच्छा स्वास्थ्य और संपन्नता लायेगा।
महाराष्ट्र में सभी धार्मिक स्थल आज से खुल जाएंगे। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने लोगों से कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। महाराष्ट्र सरकार ने सभी धार्मिक स्थलों के प्रबंधन के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसके मुताबिक सैनिटाइजर का इस्तेमाल, मास्क पहनना और हर आने-जाने वालों को छह फुट की दूरी बनाए रखना अनिवार्य है। किसी को भी मूर्तियों को छूने की अनुमति नहीं है। यह भी कहा गया कि यदि संभव हो तो हर धार्मिक स्थलों में भीड़ से बचने के लिए अलग प्रवेश और निकास द्वार होना चाहिए। सिद्धिविनायक मंदिर और शिरडी साईं बाबा जैसे कई मंदिर, जो बड़ी भीड़ को आकर्षित करते हैं, ने भक्तों के लिए भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन प्री बुकिंग सिस्टम शुरू किया है। बहरहाल, सरकार ने गर्भवती महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों और 10 साल से कम उम्र के बच्चों को मंदिर जाने से बचने की सलाह दी है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर नवरात्रि और अन्य समारोहों में भाग लेते समय कोविड मानकों का पालन करने की अपील की है। प्रदेश भर में श्रद्धालु नवरात्रि के पहले दिन देवी दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना कर रहे हैं। प्रदेश में स्थापित प्रमुख शक्तिपीठों जैसे विंध्याचल और देवीपाटन में भी नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु शक्ति की देवी की स्तुति करने के लिए पहुंच रहे हैं। राज्य सरकार ने इस साल कोरोना के कम मामलों को देखते हुए त्योहारों से जुड़े दिशानिर्देशों में थोड़ी सहूलियत भी दी है। नए निर्देशों के मुताबिक दुर्गा पूजा पंडाल और रामलीला के मंचन के लिए अनुमति देते समय इस बात का ध्यान रखा जाएगा कि लोगों का आवागमन उससे प्रभावित ना हो। दुर्गा प्रतिमाएं पारंपरिक लेकिन खुली जगहों पर स्थापित हों और पंडालों में लोगों की संख्या क्षमता से अधिक ना होने पाए।
बिहार में दुर्गापूजा के दौरान कोरोना संक्रमण के खिलाफ लोगों का टीकाकरण करने के लिए टीका उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस कार्य के लिए डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को पंडालों में तैनात किया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि पूजा समितियों और संबंधित सिविल डॉक्टरों के बीच तालमेल सुनिश्चित करने के लिए निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पूजा समितियों के सदस्यों का भी टीकाकरण किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ