मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एक अच्छी पहल कर रहा है मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन, पुणे : प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके

प्रौढ जिलास्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगितापुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

हड़पसर, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे जिला शिक्षण मंडल के स्वर्ण महोत्सवी वर्ष के अवसर पर अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय हड़पसर में मास्टर्स गेम्स असोसिएशन पुणे द्वारा संयुक्त रूप से प्रौढ जिलास्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता-2021 (पुरुष/महिला) आयोजित की गई थी, जिसका उद्घाटन अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके के शुभहाथों किया गया। इस अवसर पर उन्होंने टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के उत्साह को देखकर खेल को लेकर अपने अनुभव बताये। स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर महाविद्यालय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मास्टर्स गेम्स एसोसिएशन, पुणे एक अच्छी पहल कर रहा है।
हाल ही में हुए पुरस्कार वितरण कार्यक्रम दौंड के बीडीओ अजिंक्य येले के शुभहाथों  व अण्णासाहेब मगर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंडित शेलके की प्रमुख उपस्थिति में संपन्न हुआ। यहां महाविद्यालय के उपप्राचार्य डॉ. प्रशांत मुले, उपप्राचार्य काकासाहब थोरात, उपप्राचार्य अनिल जगताप, मास्टर्स गेम्स असोसिएशन के अध्यक्ष सहिंद्र भावले, सचिव महेंद्र बाजारे, कार्याध्यक्ष धनंजय मदने,  कोषाध्यक्ष रेखा आबनावे, जिमखाना कमेटी सदस्य प्रा. सचिनकुमार शहा, प्रा. भागवत भराटे, प्रा. एम.जे. खैरे, प्रा. भाऊसाहब भोसले प्रमुख रूप से उपस्थित थे।  समारोह का प्रास्ताविक प्रा. संजीव पवार व आभार प्रदर्शन प्रा. प्रितम ओव्हाल ने किया। 
प्रौढ जिलास्तरीय टेबल-टेनिस प्रतियोगिता-2021 (पुरुष/महिला) का परिणाम इस तरह है-
आयु वर्ग : 30 से 34 
1) सतीश मुलुक (प्रथम)
2) प्रितम ओव्हाल (द्वितीय)
3) उबैर अरिफ (तृतीय)
आयु वर्ग : 35 से 39
1) एजाज सैयद (प्रथम)
2) अमोल कचरे (द्वितीय)
आयु वर्ग : 40 से 44
1) असलम मोकाशी (प्रथम)
2) पुलकेश गुणईचा (द्वितीय) 
3) रवींद्र मुरूमकर (तृतीय) 
आयु वर्ग : 45 से 49
1) राजीव कुल्लरवार (प्रथम)
2) अंकुश सपकाल (द्वितीय)
3) प्रदीप पारखी (तृतीय) 
आयु वर्ग : 50 से 54
1) प्रकाश सोलापुरे (प्रथम)
2) संजय भट (द्वितीय) 
3) रमाकांत जोशी (तृतीय)
आयु वर्ग : 55 से 59
1) विलास पाखरे (प्रथम)
2) संजीव पवार (द्वितीय)
3) सतीश नारखेडे (तृतीय)
आयु वर्ग : 60 से 64
1) रोहिदास गरुड (प्रथम)
2) हरीश सालवी (द्वितीय)
आयु वर्ग : 65 से 69
1) प्रमोद मरकले (प्रथम)
आयु वर्ग : 70 से अधिक
1) अजय म्हसकर (प्रथम)
महिला 
आयु वर्ग : 45 से 49
1) मनीषा जगदाले (प्रथम)
आयु वर्ग : 50 से 54
1) डॉ. शुभांगी औटी (प्रथम)

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ