मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

हड़पसर से झांसी के लिए त्यौहार विशेष गाड़ी

पुणे, अक्टूबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए हड़पसर-झांसी के  बीच  त्यौहार विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
विशेष  गाड़ी सं. 01921 हड़पसर-झांसी  एक्सप्रेस दिनांक 4 नवंबर से 18 नवंबर तक प्रति गुरुवार को हड़पसर से 15.15 बजे रवाना होकर अगले दिन 9.35 बजे झांसी पहुचेंगी। विशेष गाड़ी सं. 01922 झांसी-हड़पसर एक्सप्रेस दिनांक 3 नवंबर से 17 नवंबर तक  प्रति बुधवार को झांसी से 12.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 11.30 बजे हड़पसर पहुचेंगी। इस गाड़ी में 7 शयनयान, 07 एसी थ्री टियर, एक सेकंड एसी तथा 6 जनरल सिटिंग कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कार्ड लाइन, मनमाड, भुसावल, खंडवा, हरदा, इटारसी, भोपाल, विदिशा, बीना तथा ललितपुर स्टेशनों पर रुकेगी। इस गाड़ी की बुकिंग 31 अक्टूबर से शुरू होगी।
यह विशेष गाड़ी पूरी तरह आरक्षित है तथा यात्रा करने हेतु अग्रिम आरक्षण आवश्यक है। जिन यात्रियों के पास कन्फर्म टिकट होंगे उन्हें ही यात्रा की अनुमति होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि कोरोना महामारी के चलते रेल यात्रा हेतु जारी मार्गदर्शक सूचनाओं, जैसे यात्रा के दौरान मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग सेनिटाइजर का उपयोग आदि का पालन करें। उपरोक्त विशेष ट्रेन के हाल्ट के विस्तृत समय के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in देखें या NTES ऐप डाउनलोड करें। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सुविधा का लाभ उठाएँ।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ