
ओआईएल के सीएमडी श्री एस.सी. मिश्रा ने मौमा दास को सम्मानित किया। इस अवसर पर ओआईएल के वरिष्ठ अधिकारीगण मौजूद थे। इस अवसर पर श्री मिश्रा ने सुश्री दास को उनकी उपलब्धियों के लिए बधाई दी और उनको 6 लाख रुपये का एक चेक भी प्रदान किया।
सुश्री दास 1999 से ओआईएल में कार्यरत हैं और वर्तमान में वह ओआईएल के कोलकाता स्थित कार्यालय में प्रबंधक (ओएसडी) के पद पर सेवारत हैं। सुश्री दास को टेबल टेनिस में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 2013 में अर्जुन पुरस्कार भी प्रदान किया गया था।

मौमा दास एक भारतीय टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2004 में एथेंस और 2016 में रियो ओलंपिक, राष्ट्रमंडल खेलों, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, वर्ल्ड चैंपियनशिप सहित कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 5 और कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप में 14 पदकों सहित 19 राष्ट्रमंडल पदक जीते हैं, जोकि किसी भारतीय महिला टेबल टेनिस खिलाड़ी द्वारा जीते गए सबसे ज्यादा पदक हैं। उन्होंने 1997 से 17 वर्ल्ड चैंपियनशिप में भी हिस्सा लिया है जो कि किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेने का एक रिकॉर्ड है।
0 टिप्पणियाँ