मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सांसद स्‍थानीय क्षेत्र विकास योजना को आगे जारी रखने की अनुमति दी

अगले वित्‍त वर्ष से 2025-26 के वित्‍त वर्ष तक हर सांसद को प्रति वर्ष पांच करोड रुपए आबंटित किए जाएंगे
वित्‍त वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए प्रत्‍येक सांसद को दो करोड रुपए एकमुश्‍त जारी किए जाएंगे
     केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने सांसद स्‍थानीय क्षेत्र विकास योजना को बहाल करने और आगे जारी रखने की अनुमति दे दी है। इसे कोविड महामारी के कारण स्‍थगित कर दिया गया था।
    सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद पत्रकारों को बताया कि वित्‍त वर्ष 2021-22 की शेष अवधि के लिए प्रत्‍येक सांसद को दो करोड रुपए एकमुश्‍त जारी किए जाएंगे।
    उन्‍होंने बताया कि अगले वित्‍त वर्ष से 2025-26 के वित्‍त वर्ष तक हर सांसद को प्रति वर्ष पांच करोड रुपए आबंटित किए जाएंगे। यह राशि ढाई-ढाई करोड रुपए की दो किश्‍तों में जारी की जाएगी। श्री ठाकुर ने कहा कि अर्थव्‍यवस्‍था में सुधार को देखते हुए, यह निर्णय लिया गया है।
    सूचना और प्रसारण मंत्री ने बताया कि मंत्रिमंडल ने 15 नवम्‍बर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है। उन्‍होंने बताया कि जनजातीय समुदाय, उनकी संस्‍कृति और उपलब्‍धियों के गरि‍मापूर्ण इतिहास को दर्शाने के लिए इस महीने की 15 तारीख से 22 तारीख तक कई समारोह आयोजित किए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ