मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल का अक्टूबर माह में माल परिवहन में नया रिकॉर्ड : 33 करोड़ 42 लाख रुपये का अर्जित किया राजस्व

पुणे, नवंबर (ह.ए. प्रतिनिधि)

पुणे रेल मंडल की वाणिज्य तथा परिचालन विभाग की गठित बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट विभिन्न नए गंतव्य एवं ग्राहकों की खोज करने में संयुक्त रूप से लगातार प्रयासरत है। लॉकडाउन के बाद माल लदान का क्षेत्र धीरे-धीरे गति पकड़ रहा है, जिसमें पुणे रेल मंडल भी अपनी उपलब्धियों को रिकार्ड स्तर पर ले जाने में भूमिका निभा रहा है। मंडल द्वारा राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न तरह की वस्तुओं का परिवहन नियमित रूप से किया जाता है, जिसमें ऑटोमोबाइल, शक्कर, पेट्रोलियम आदि उत्पाद शामिल है। मालगाड़ियों का सुगम परिवहन कर देश के विभिन्न क्षेत्रों में जरुरी वस्तुओं का पहुंचाना सुनिश्चित किया जाता है।
इसी क्रम में अक्टूबर माह 2021 में मंडल ने विभिन्न वस्तुओं की 102 मालगाड़ियों का परिवहन करके 33 करोड़ 42 लाख रुपये का राजस्व अर्जित किया जो किसी एक महीने में राजस्व प्राप्ति का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। यह मध्य रेल एवं मंडल के लिए दिवाली उपहार जैसा ही है।
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणू शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय के मार्गदर्शन में तथा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुनील मिश्रा तथा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक डॉ. स्वप्निल नीला के नेतृत्व में गठित बीडीयू टीम के सक्रिय प्रयासों के फलस्वरूप रेलवे का शीघ्र परिवहन, किफायती दरें, सुरक्षित परिचालन आदि विशेषताओं के कारण मंडल ने नया बिज़नेस प्राप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ