नई दिल्ली, दिवाली से ठीक एक दिन पहले आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के दाम घटा दिए हैं। अब पेट्रोल 5 रुपए सस्ता हो गया है। वहीं, डीजल की कीमत में 10 रुपए की कटौती हुई है।
दरअसल, दिवाली की पूर्व संध्या पर भारत सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी की घोषणा की है। पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कल यानी गुरुवार से क्रमशः 5 रुपये और 10 रुपये कम किये जाएंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक पेट्रोल की तुलना में डीजल पर उत्पाद शुल्क में कमी दोगुनी होगी। आगामी रबी सीजन को देखते हुए किसानों के लिए राहत की खबर है। इस राहत के साथ ही पेट्रोल और डीजल पर वैट कम करने की भी उम्मीद बढ़ गई है।
वैश्विक बाजार में तेल की कीमतें बुधवार को एक बार फिर कम हुई हैं। देश भर में पेट्रोल की कीमतें स्थिर हैं। वहीं डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से लगातार दूसरे दिन राहत मिली है। लगातार 7 दिन की बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमतों पर ब्रेक लगा है। देश के चार महानगरों की तुलना करें तो मुंबई में पेट्रोल और डीजल सबसे महंगे मिल रहे हैं। देश में केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगाए गए उत्पाद शुल्क के कारण पेट्रोल और डीजल की कीमत रिकॉर्ड ऊंचाई पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में विदेशी विनिमय दरों के साथ कच्चे तेल की कीमत के आधार पर पेट्रोल और डीजल की कीमतें रोजाना अपडेट की जाती हैं। तेल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के दाम तय करती हैं। इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ऑयल कंपनियां हर सुबह विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को अपडेट करती हैं।

0 टिप्पणियाँ